• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह नारियां हुई सम्मानित, बढ़ाया जनपद का मान:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झांसी | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज झांसी जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने ग्राम प्रधान पाड़री सुशीला मिश्रा, सुश्री कल्पना सिंह, डॉक्टर कल्पना दुबे, सेंट ज्यूड्स होम अधीक्षिका, मदर टेरेसा आश्रम अधीक्षिका, पिंकी पाठक, संध्या सिंह, सीमा, रुचि पाठक, पूर्णिमा मिश्रा को सम्मानित किया |इसके साथ ही राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर पदक प्राप्त करने वाली बालिकाओं में कुमारी अर्चना, काजल कुशवाहा, स्पृहा तिवारी, दीपशिखा, हिमांशी प्रजापति, चंचल पाठक, पूर्वी भोले राव सहित 15 बालिकाओं को सम्मानित किया गया |
इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदर्भ में शपथ दिलाई तो वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल संरक्षण एवं कानून बाल विवाह एक अभिशाप, 181 महिला हेल्पलाइन के प्रचार रथ को जनमानस तक पहुंचाने हेतु हरी झंडी दिखाई |
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी अभिषेक मिश्रा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जितेंद्र सेंगर, असलम परवेज, नासिर अली, प्रेरणा दुबे, विनोद पाल, नीरज कुमार, रागिनी साहू, सोनम राठौर आदि उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा तथा आभार जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने व्यक्त किया |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in

You missed