• Mon. May 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*“पड़ोसियों की धमकियों से दहशत में महिला, सीओ कोंच से लगाई न्याय की गुहार!”*

ByNeeraj sahu

May 18, 2026

*“पड़ोसियों की धमकियों से दहशत में महिला, सीओ कोंच से लगाई न्याय की गुहार!”*

 

*एट पुलिस पर भी गंभीर आरोप, बोलीं— कार्रवाई के बजाय हमें ही धमकाया जा रहा*

जालौन के कोंच क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसियों की धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर सीओ कोंच से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी लगातार उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, महिला ने एट पुलिस पर भी निष्पक्ष कार्रवाई न करने और उल्टा उनके बेटों को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामला एट थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव का है, जहां की रहने वाली प्रभा देवी पत्नी स्वर्गीय हरीशरण पचौरी ने रविवार को सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद को लिखित शिकायती पत्र देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की।

पीड़िता के मुताबिक गांव के कुछ पड़ोसी पिछले करीब एक साल से उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि 14 मई 2026 को उनका पुत्र हृदेश कुमार पचौरी स्कूल से घर लौटा तो आरोपी पक्ष ने उससे विवाद शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।

लेकिन महिला का आरोप है कि उसी शाम आरोपी दोबारा घर पहुंचे और मारपीट करने के साथ महिलाओं से अभद्रता करने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके बाल पकड़कर घसीटने और हमला करने का प्रयास किया गया, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

प्रभा देवी ने दावा किया कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें 86 लाख रुपये की चोरी के मामले में झूठा फंसाने की कोशिश की गई थी।

वहीं, पूरे मामले में सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in