• Sun. May 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 18 जून तक

ByNeeraj sahu

May 30, 2026
संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 18 जून तक
—————-
       सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तुषार नाथ बाजपेयी ने झांसी परिक्षेत्र अंतर्गत जनपद झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर एवं महोबा के हथकरघा बुनकर बन्धुओं को सूचित किया है कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु“संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना”संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के हथकरघा वस्त्र निर्माण हेतु बुनकरों को प्रोत्साहित करना एवं सम्मानित करना है।
       उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत परिक्षेत्रीय स्तर पर चयनित बुनकरों को प्रथम पुरस्कार ₹20,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹10,000 की धनराशि के साथ शील्ड, अंगवस्त्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। चयनित नमूनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु भी प्रेषित किया जाएगा।
       पुरस्कार हेतु उत्पादों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है—
साड़ी, बोकेट एवं ड्रेस मटेरियल
सूती दरी, ऊनी दरी, आसनी एवं दरी सेट
बेडशीट, बेड कवर एवं होम फर्निशिंग
स्टोल, स्कार्फ, गमछा एवं अन्य उत्पाद
      उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक बुनकर विभागीय वेबसाइट https://handloom.upsdc.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की सॉफ्ट कॉपी के साथ उत्पाद का सैंपल एवं समस्त विवरण सहित आवेदन क्षेत्रीय कार्यालय, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, 198 सी0पी0 मिशन कम्पाउंड, झांसी में दिनांक 18 जून 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। जिला स्तरीय समिति द्वारा चयनित नमूनों को राज्य स्तरीय चयन हेतु भेजा जाएगा।
Jhansidarshan.in