• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री जी का कांग्रेस जनों ने किया भव्य स्वागत

ByNeeraj sahu

Mar 30, 2025

झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री जी का कांग्रेस जनों ने किया भव्य स्वागत

झांसी। जिला कांग्रेस कमेटी झांसी के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का आज झांसी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है इसी परिपेक्ष में आगामी 4 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों से दिल्ली ऑफिस में एक बैठक करेंगे और उनसे संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव प्राप्त करेंगे।

मध्य प्रदेश दौरे पर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री का झांसी स्टेशन पर स्वागत करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, भानु सहाय, रघुराज शर्मा, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, गौरव जैन राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट, अशोक सक्सेना एडवोकेट, शैलेंद्र वर्मा, अमीरचंद आर्य, जुगल किशोर वर्मा, प्रशांत वर्मा, आसिफ खान, विशाल वर्मा, धर्मेंद्र यादव, पवन वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस से अनुपस्थित थे।

Jhansidarshan.in