• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने,बिना टिकट/अनाधिकृत यात्रा करने वालों के,चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर चैत्र अमावस्या

ByNeeraj sahu

Mar 25, 2025
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर चैत्र अमावस्या मेले के अवसर पर मेला स्पेशल गाड़ियों का सञ्चालन
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चित्रकूट धाम कर्वी में चैत्र अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा  है |
जिसका समय-सारणी विवरण निम्नवत है |
1 – दिनांकः28.03.2025 से दिनांकः30.03.2025 तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी -चित्रकूट धाम कर्वी-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका आगमन – प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 10:10 बजे होगा,  ओरछा स्टेशन पर 10:25 – 10:26 बजे,  बरूआसागर पर 10:36-10:37 बजे,  निवाडी स्टेशन पर 10:47- 10:48 बजे,  मगरपुर स्टेशन पर 10:55- 10:56 बजे,  टेहरका स्टेशन पर 11:03 – 11:04 बजे, रानीपुर रोड स्टेशन पर  11:14 – 11:15 बजे, मऊरानीपुर स्टेशन पर 11:25 – 11:27 बजे,  रोरा स्टेशन पर 11:37 – 11:38 बजे,  हरपालपुर स्टेशन पर 11:50-11:52 बजे, घुटई स्टेशन पर 12:02 – 12:03 बजे,  बेलाताल स्टेशन पर 12:15-12:16 बजे, कुलपहाड स्टेशन पर 12:35 – 12:36 बजे, चरखारी रोड स्टेशन पर 12:46 – 12:47 बजे, महोबा स्टेशन पर 13:30 – 13:32 बजे, बरीपुरा स्टेशन पर 13:42 – 13:43 बजे,  कबरई स्टेशन पर 14:00 – 14:01 बजे,  मटौंध स्टेशन पर 14:15 -14:16 बजे,  खैराडा स्टेशन पर 14:35 – 14:36 बजे,  बांदा स्टेशन पर 15:25 – 15:30 बजे,  डिंगवही स्टेशन पर 15:45 – 15:46 बजे,  खुरहण्ड स्टेशन पर 16:00 -16:01 बजे,  अतर्रा स्टेशन पर 16:15 – 16:17 बजे, बदौसा स्टेशन पर 16:30 – 16:31 बजे,  भरतकूप स्टेशन पर 16:45 – 16:46 बजे,  शिवरामपुर स्टेशन पर 17:00 – 17:01 बजे ठहराव लेते हुए यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर 17:45 बजे पहुंचेगी |
वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बजे होगा,  शिवरामपुर स्टेशन पर 19:33 – 19:34 बजे,  भरतकूप स्टेशन पर 19:41 – 19:42 बजे,  बदौसा स्टेशन पर  19:52 – 19:53 बजे,  अतर्रा स्टेशन पर  20:01 – 20:03 बजे,  खुरहण्ड स्टेशन पर 20:13 – 20:14 बजे, डिंगवही स्टेशन पर 20:22 – 20:23 बजे,  बांदा स्टेशन पर 20:50 – 20:55 बजे,  खैराडा स्टेशन पर 21:08 – 21:09 बजे,  मटौंध स्टेशन पर 21:18 – 21:19 बजे,  कबरई स्टेशन पर  21:29 – 21:30 बजे,  बरीपुरा स्टेशन पर 21:39 – 21:40 बजे,  महोबा स्टेशन पर  21:50 – 21:52 बजे,  चरखारी रोड स्टेशन पर 22:01 – 22:02 बजे,  कुलपहाड स्टेशन पर  22:11- 22:12 बजे,  बेलाताल स्टेशन पर 22:20 – 22:21 बजे, घु टई स्टेशन पर 22:31 – 22:32 बजे,  हरपालपुर स्टेशन पर  22:41 – 22:43  बजे,  रोरा स्टेशन पर 22:54 – 22:55 बजे, मऊरानीपुर स्टेशन पर 23:04 – 23:06 बजे, रानीपुर रोड स्टेशन पर  23:15 – 23:16 बजे,  टेहरका स्टेशन पर 23:25 – 23:26 बजे,  मगरपुर स्टेशन पर 23:40 – 23:41 बजे,  निवाडी स्टेशन पर 23:47 – 23:48 बजे,  बरूआसागर स्टेशन पर 23:57 – 23:58 बजे,  ओरछा स्टेशन पर  00:07 – 00:08 बजे ठहराव लेते हुए, यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन रात्रि 01:00 बजे पहुँचेगी।

2- दिनांकः28.03.2025 से दिनांकः30.03.2025 तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य शाम को संचालित की जायेगी।
इसका प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 20:10 बजे होगा,  ओरछा स्टेशन पर इसका आगमन-प्रस्थान समय 20:25 – 20:26 बजे,  बरूआसागर स्टेशन पर 20:36 – 20:37 बजे, निवाडी स्टेशन पर 20:47 – 20:48 बजे,  मगरपुर स्टेशन पर 20:55 – 20:56 बजे,  टेहरका स्टेशन पर 21:03 – 21:04 बजे, रानीपुर रोड स्टेशन पर 21:14 – 21:15 बजे,  मऊरानीपुर स्टेशन पर 21:25 – 21:27 बजे,  रोरा स्टेशन पर 21:37 – 21:38 बजे,  हरपालपुर स्टेशन पर 21:50 – 21:52 बजे,  घुटई स्टेशन पर 22:02 – 22:03 बजे,  बेलाताल स्टेशन पर  22:50 – 22:51  बजे,  कुलपहाड स्टेशन पर 23:00 – 23:01 बजे, चरखारी रोड स्टेशन पर  23:11 – 23:12 बजे,  महोबा स्टेशन पर 23:40 – 23:42 बजे,  बरीपुरा स्टेशन पर 23:52 – 23:53 बजे,  कबरई स्टेशन पर 00:12 – 00:13 बजे,  मटौंध स्टेशन पर 00:24 -00:25 बजे,  खैराडा स्टेशन पर 00:35 – 00:36 बजे,  बांदा स्टेशन पर 01:00 – 01:05 बजे,  डिंगवही स्टेशन पर 01:19 – 01:20 बजे, खुरहण्ड स्टेशन पर 01:39 – 01:40 बजे,  अतर्रा स्टेशन पर 01:51 – 01:53 बजे,  बदौसा स्टेशन पर 02:02 – 02:03 बजे,  भरतकूप स्टेशन पर 02:14 – 02:15 बजे,  शिवरामपुर स्टेशन पर 02:40 – 02:41 बजे ठहराव लेते हुए यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी |
वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे होगा, शिवरामपुर स्टेशन पर 04:53 – 04:54 बजे, भरतकूप स्टेशन पर 05:01 – 05:02 बजे,  बदौसा स्टेशन पर  05:12 – 05:13 बजे,  अतर्रा स्टेशन पर 05:21 – 05:41 बजे,  खुरहण्ड स्टेशन पर  05:49 – 05:50 बजे,  डिंगवही स्टेशन पर 05:58 – 05:59 बजे, बांदा स्टेशन पर 06:45 – 06:50 बजे, खैराडा स्टेशन पर 07:03 – 07:04 बजे, मटौंध स्टेशन पर 07:13 – 07:14 बजे, कबरई स्टेशन पर 07:24 – 07:25 बजे, बरीपुरा स्टेशन पर  07:34 – 07:35 बजे, महोबा स्टेशन पर 07:45 – 07:47 बजे, चरखारी रोड स्टेशन पर 07:56 – 07:57 बजे, कुलपहाड स्टेशन स्टेशन पर 08:06 – 08:07 बजे, बेलाताल स्टेशन पर 08:15 – 08:16  बजे, घुटई स्टेशन पर 08:26 – 08:27 बजे, हरपालपुर स्टेशन पर 08:36 – 08:38  बजे,  रोरा स्टेशन पर 08:49 – 09:10 बजे,  मऊरानीपुर स्टेशन पर 09:19 – 09:21 बजे, रानीपुर रोड स्टेशन पर 09:30 – 09:31 बजे,  टेहरका स्टेशन पर 09:40 – 10:04 बजे, मगरपुर स्टेशन पर 10:12 – 10:13 बजे, निवाडी स्टेशन पर 10:19 – 10:20 बजे, बरूआसागर स्टेशन पर 10:29 – 10:30 बजे, ओरछा स्टेशन पर 10:40 – 10:41 बजे ठहराव लेते हुए  यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन 11:10 बजे पहुँचेगी।
• उपरोक्त सुविधा के अतिरिक्त दिनांकः28.03.2025 से दिनांकः30.03.2025 तक गाड़ी संख्या 64613/64614 वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी-बाँदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक आवश्यकतानुसार विस्तारीकृत किया जायेगा |
• यात्रियों की संख्या बढ़ने की दशा में एक अतिरिक्त रैक स्टैंडबाई मोड़ में तैयार रखा जायेगा, जिसको आवश्यकतानुसार कानपुर-चित्रकूट के मध्य संचालित किया जायेगा I

(2)
महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 23 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार
* श्री राजेन्द्र कुमार गौतम, वरि. ट्रेन मैनेजर  माह दिसम्बर, 2024 तथा श्रीमती रन्नो देवी, प्वाइण्टसमैन बने माह जनवरी 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी*
दिनांक 25.03.2025 को दिसम्बर 2024 माह एवं जनवरी 2025 के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री उपेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से दिसम्बर 2024 एवं जनवरी 2025 माह के लिए चयनित कुल 23 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
दिसम्बर 2024 के पुरस्कृत कर्मचारियों में 1.  राजेश कुमार पटेल, ट्रैक  मेन्टेनर/खागा/प्रयागराज, 2.  विकास कुमार वर्मा, ट्रैक मैन, डबरा/ झाँसी, 3. भरत आदिवासी, ट्रैक मैन, डबरा/ झाँसी, 4. राजेन्द्र प्रसाद, ट्रैक मैन, वृदांवन/ आगरा, 5. दिनेश चन्द, ट्रैक मैन, भण्डई/आगरा, 6. शिव शरण, ट्रैक मैन, मथुरा जं./आगरा, 7.  अशोक कुमार, ट्रैक मैन, मथुरा जं./ आगरा, 8.देवी सहाय, ट्रैक मैन, विवाई/ आगरा, 9. योगेश, ट्रैक मैन, कोसीकलां/आगरा, 10. अशोक कुमार यादव, तकनीशियन/एस एण्ड डी/प्रयागराज मण्डल, 11.  संदीप गौड़, लोको पायलट/ न्यू कानपुर/ प्रयागराज मण्डल, 12. आकाश दीप, सहायक लोको पायलट/न्यू कानपुर/प्रयागराज मण्डल, 13. मोहम्मद नसीम, प्वाइण्टसमैन  मनौरी/प्रयागराज मण्डल, 14.  राजेन्द्र कुमार गौतम, वरि. ट्रेन मैनेजर, प्रयागराज/प्रयागराज मण्डल शामिल  हैं।
राजेन्द्र कुमार गौतम, वरि. ट्रेन मैनेजर, प्रयागराज/प्रयागराज मण्डल को दिसम्बर माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी  के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इन्होंने दिनांक 06.12.2024 को न्यू करछना-न्यू कानपुर सेक्शन में गाड़ी सं. LPGU में कार्य के दौरान न्यू मालवा होम सिग्नल के पास जर्क का अनुभव किया। इन्होंने तुरंत गाडी को खड़ा किया। चेक करने पर किमी सं. 421/21-23 पर रेल टूटी हुई पाई। तत्पश्चात् स्टेशन मास्टर/न्यू मालवा को अवगत करा पीछे की गाड़ियों को रूकवाया तथा इंजीनियरिंग विभाग को अवगत करवाया। अतः इनकी सजगता एवं सतर्कता से एक संभावित रेल दुर्घटना को बचाया गया।
इसी क्रम में जनवरी 2025 के पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. राम बाबू, लोको पायलट, प्रयागराज, प्रयागराज मण्डल, 2. राहुल कुमार यादव, सहायक लोको पायलट, प्रयागराज, प्रयागराज मण्डल, 3. अनुज भारती, ट्रैक मैन IV, डबरा/झाँसी   मण्डल, 4. गोपी, ट्रैक मैन, मथुरा/आगरा मण्डल,  5. रूपेन्द्र सिंह, ट्रैक मैन IV, नगरा तुला/आगरा मण्डल, 6. मनीष कुमार पासवान, ट्रैकमेन्टेनर IV, बिन्दकी रोड/ प्रयागराज मण्डल, 7. लोकेश कुमार मीना, कांटेवाला, रायरू/झाँसी मण्डल, 8. राजीव कुमार, प्वाइण्टसमैन, विन्ध्याचल/ प्रयागराज मण्डल, 9. श्रीमती रन्नो देवी, प्वाइण्टसमैन, विन्ध्याचल/ प्रयागराज मण्डल शामिल  हैं।
श्रीमती रन्नो देवी, प्वाइण्टसमैन, विन्ध्याचल/प्रयागराज मण्डल को जनवरी 2025 माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इन्होंने दिनांक 21.01.2025 को अपनी ड्यूटी के दौरान पास होती हुयी गाड़ी  सं. 12487 के चालक दल से सिग्नल का आदान प्रदान करते समय कोच सं. B-2 के पहिए से धुआं निकलते हुए देखा तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए गार्ड को रेड हैण्ड सिग्नल दिखाया व स्टेशन मास्टर को सूचित किया। गाडी विन्ध्याचल विरोही खण्ड के मध्य खड़ी हुयी। प्वाइण्टसमैन व गार्ड के द्वारा अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर ब्रेक ब्लाक में लगी आग को बुझाया गया। तत्पश्चात TXR द्वारा गाड़ी को अटेण्ड कर फिट दे कर प्रस्थान कराया गया। इस प्रकार इनकी सजगता एवं सतर्कता से एक संभावित रेल दुर्घटना को बचाया गया।
(3)  अनावश्यक कारणों से अलार्म चेन पुलिंग करने वालों पर झाँसी  मण्डल कर रहा कड़ी कार्यवाही।
 अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 1617 लोगों को किया गया गिरफ्तार 6.64 लाख रुपये वसूल किया गया जुर्माना  

उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी  मंडल द्वारा ट्रेनों में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेन पुलिंग की यह अवैध गतिविधि ट्रेनों के सुचारू संचालन में बाधा डालती है और यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है। इसे रोकने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक झाँसी मंडल में 1616 चेन पुलिंग के मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 1617 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल 6.64 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई सुनिश्चित करती है कि रेल सेवाएं समय पर संचालित हों और यात्रियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रमुख स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार,
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 338 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 338 यात्रियों की गिरफ्तारी हुई और 1,20,518 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

ग्वालियर स्टेशन पर 620 मामलों में सभी 620 यात्रियों को गिरफ्तार कर 2,16,980/- रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बाँदा स्टेशन से जुड़े  56 मामलों में 57 यात्रियों की गिरफ्तारी हुई और 43115/- रुपये की वसूली की गई।

उरई स्टेशन से जुड़े  43 मामले सामने आए, जहां 43 यात्रियों को गिरफ्तार कर 6650 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल यात्रियों से अपील करता है कि अनावश्यक चेन पुलिंग न करें और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें। चेन पुलिंग का दुरुपयोग न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी असुविधा पहुंचाता है। रेलवे प्रशासन ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सतर्क है और यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है ताकि सभी को एक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

(4)
बिना टिकट/अनाधिकृत यात्रा करने वालों के विरूद्ध चलाये गये विशेष टिकट जांच अभियान ।
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी  दीपक कुमार सिन्हा  के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु,आज दिनांक: 25/03/2025 को उरई स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 15 रेलगाड़ियों की सघन जांच करायी गयी तथा बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 150 यात्रियों से 90130 रूपए जुर्माना स्वरुप रेल राजस्व वसूल किया गया I उक्त जांच अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक  पंकज त्रिपाठी,  मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) एम् एल मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक जमशेर खान, एम् एस पटेल, मनोज त्रिपाठी, मुदस्सर, मुकेश कुशवाहा, नीरज वर्मा, पवन कुमार आदि द्वारा अहम् भूमिका निभायी गयी I
इसी कड़ी में दिनांक :22/03/2025 को ललितपुर स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 12 रेलगाड़ियों की सघन जांच करायी गयी थी तथा  बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 113 यात्रियों से 52805 रूपए जुर्माना स्वरुप रेल राजस्व वसूल किया गया I उक्त जांच अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार,  मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) एम् एल मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर आदि द्वारा अहम् भूमिका निभायी गयी I
Jhansidarshan.in

You missed