• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा झांसी मंडल के कैलारस-सबलगढ़ नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का निरीक्षण संरक्षा सम्बंधित सभी बिन्दुओं का लिया जायजा

ByNeeraj sahu

Mar 21, 2025
रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा झांसी मंडल के कैलारस-सबलगढ़ नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का निरीक्षण
संरक्षा सम्बंधित सभी बिन्दुओं का लिया जायजा

उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम के अंतर्गत, आज दिनांक: 21.03.2025 को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रणजीव सक्सेना द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विपिन कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में झांसी मंडल के कैलारस-सबलगढ़ नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन के दो दिन निरीक्षण कार्यक्रम में आज पहले दिन कैलारस से  सेमई तक लगभग 16 किलोमीटर रेलखंड  का वैधानिक निरीक्षण किया गया I

रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया I  गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स,  पॉइंट्स , सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परख की गयी |

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार झांसी मंडल से मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य परियोजना प्रबंधक/निर्माण एस के गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा,  वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर (समन्वय) नरेंद्र सिंह सहित रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी और अन्य अधिकारी पर्यवेक्षक व् कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

(2)
मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आज दिनांक: 21 मार्च 2025 को  रेलवे यात्रियों को सुरक्षा और संरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन के निर्देशानुसार मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रेलवे नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा किया गया, जिसमें नुक्कड़ टीम ने यात्रियों को रेलवे संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की।

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को विभिन्न सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को यह संदेश दिया गया कि वे दलालों से टिकट न खरीदें, प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पुल का प्रयोग करें, अपनी सीट अग्रिम रूप से बुक कराकर यात्रा करें और यात्रा के दौरान कम से कम सामान रखें। इसके अतिरिक्त, टिकट की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए QR कोड स्कैन करने की प्रक्रिया को भी समझाया गया।
रेलवे प्रशासन द्वारा इस जागरूकता अभियान के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि यात्रियों को रेलवे संरक्षा नियमों की बेहतर जानकारी मिल सके और उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बन सके।

Jhansidarshan.in

You missed