• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का किया भव्य स्वागत*

ByNeeraj sahu

Mar 19, 2025

*कोंच सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का किया भव्य स्वागत*

*सपाइयों ने अखिलेश यादव को भगवान बुद्ध का चित्र किया भेंट*

कोंच(जालौन): गत रोज बुंदेलखंड दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का छिरिया टोल पर कोंच सपा नगर अध्यक्ष/सभासद अमित यादव ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अभी हाल ही में बुंदेलखंड दौरे पर आए थे। उनके स्वागत के लिए पूरे जिले के साथ ही कोंच से भी सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता छिरिया टोल पर पहुंचे थे। कोंच सपा नगर अध्यक्ष/नगर पालिका सभासद अमित यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में अपने नेता का स्वागत किया और उन्हें बतौर स्मृति चिन्ह भगवान बुद्ध का चित्र भेंट किया। इस दौरान कार्तिक पटेल अंडा, रवि यादव, जीतू यादव, ताहिर कुरैशी, कलीम खान, बॉवी कुशवाहा, कौशल प्रजापति, सतीश परिहार, रामजी गुर्जर, योगेंद्र सिंह, शिवाजी, महेश निरंजन, रघुवीर, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, रिजवान कुरैशी, सद्दाम हुसैन, अंकित सिंह, अभय निरंजन सेता, रमाकांत पटेल सतोह, राजवीर सिंह, चमन राईन, आफताब मकरानी, सोबी मंसूरी, प्रेम वर्मा, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

रविकांत द्विवेदी (RK) रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹📲 7007725321

Jhansidarshan.in