• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी रेल समाचार विभिन्न,अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित,बबीना रेलवे स्टेशन का संचालन पूर्णतः महिलाओं के हाथों

ByNeeraj sahu

Mar 8, 2025
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के विजेताओं को किया पुरस्कृत
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में दिनांक 6 मार्च 2025 से 8 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैरम प्रतियोगिता बैडमिंटन प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता सीधी दौड़ कुर्सी दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही डॉक्टर सुनीता तिग्गा द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इसी क्रम में दिनांक 8 मार्च 2025 को मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार सिंहा तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्वेता सिंहा अध्यक्ष महिला कल्याण संगठन ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बेबी इमरान खान ने बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य किया तथा महिला कर्मचारियों द्वारा वर्तमान में सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित नाटक का मंचन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की  विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्वेता सिंह अध्यक्ष महिला कल्याण संगठन एवं  उपाध्यक्ष महिला कल्याण संगठन श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती रीना पांडे, सहायक सचिव श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती रचना चतुर्वेदी व श्रीमती रश्मि गुप्ता  द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी तथा सहायक कार्मिक अधिकारी  लवी अब्राहम एवं कर्मचारी हित निधि के सदस्य, NCRES,NCRMU, SC/ST ASSOCIATION  के पदाधिगण आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन श्रीमती शशि व्यास ने किया।

(2)
प्रेस नोट – 2
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बबीना रेलवे स्टेशन का संचालन पूर्णतः महिलाओं के हाथों

आज दिनांक 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर झांसी मंडल के बबीना रेलवे स्टेशन को पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित करने की अनूठी पहल की गई। इस पहल के तहत 40 महिला कर्मचारियों ने रेलवे के विभिन्न विभागों में अपनी दक्षता और कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर परिचालन, वाणिज्य विभाग, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग,टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) विभाग,इंजीनियरिंग विभाग, सी एंड डब्ल्यू (कोचिंग एवं वैगन) विभाग से 40 महिला कर्मचारियों  द्वारा स्टेशन का कुशल संचालन किया गया I

बबीना रेलवे स्टेशन को पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित करने का उद्देश्य महिलाओं को रेलवे परिचालन में अधिक सक्रिय भागीदारी देने के साथ-साथ महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करना है। उल्लेखनीय है कि आज महिला दिवस के दौरान 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से ग्वालियर स्टेशन तक संचालन महिला क्रू द्वारा किया गया I

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “महिलाएं रेलवे के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। बबीना स्टेशन को महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित करना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता सिन्हा ने कहा, “यह कदम यह सिद्ध करता है कि महिलाएं न केवल तकनीकी और परिचालन जिम्मेदारियों को संभाल सकती हैं, बल्कि नेतृत्व भी कर सकती हैं।

उपस्थित सभी रेल कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में माउन्ट लिट्रा ज़ी की टीचर्स और स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिसकी सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय)  आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  बृजेश चतुर्वेदी, महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा सह सचिव श्रीमती प्रियंका गुप्ताएवं श्रीमती रचना चतुर्वेदी, मंडल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
रेलवे अधिकारियों , कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने महिला सशक्तिकरण को और अधिक बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Jhansidarshan.in

You missed