• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 161328 वादों का किया गया निस्तारण…..

ByNeeraj sahu

Mar 8, 2025
राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 161328 वादों का किया गया निस्तारण
JHANSI, आज राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष माथुर, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा सरस्वती देवी माॅ की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पद्म नारायन मिश्र, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री आनन्द प्रकाश तृतीय, विशेष न्यायाधीष झांसी, शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त बैंक अधिकारीगण दीप प्रज्जवलित करते समय उपस्थित रहे।
           राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 161328 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 90 वैवाहिक प्रकरण, 45 अन्य सिविल वाद, 8,405 अन्य वाद निस्तारित किये गये, 6775 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण कर 3,47,105/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। जनपद के विभिन्न राजस्व/दाण्डिक न्यायालयों द्वारा 223 राजस्व वाद, 1,094 आपराधिक वाद, 8,909 विद्युत उपभोक्ता वाद, 29 श्रम विवाद, 50,331 जनहित गारन्टी अधिनियम वाद निस्तारित किये गये। इसके अतिरिक्त 9,31,51,126/-रूपये की धनराशि से सम्बन्धित 1349 बैक ऋण एवं मोबाइल बिल सम्बन्घी 36 वाद प्रीलिटिगेशन वाद के रूप में निस्तारित किये गये।
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय झांसी विजय शंकर उपाध्याय द्वारा 45 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। ललित कुमार झां, पीठासीन अधिकारी, कामर्शियल कोर्ट झांसी द्वारा 06 वाद निस्तारित कर 2946823/-रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये। पवन प्रताप सिंह, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, झांसी द्वारा 51 वाद निस्तारित कर 3,23,58,000/- रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाये गये। विशेष शर्मा, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा 11 अन्य वाद का कुल 1,64,000/-रू0 का समझौता कर निस्तारण किया गया।  कु0 फरीदा बेगम, पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त पारिवारिक न्यायालय, झांसी द्वारा कुल 45 वाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किये गये। राकेश वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, गरौठा द्वारा 04 अन्य वादों का निस्तारण किया गया।
शक्तिपुत्र तोमर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, न्यायालय संख्या-01, झांसी द्वारा 01 अन्य सिविल वाद, 01 राजस्व वाद का निस्तारण किया गया। धीरेन्द्र कुमार-तृतीय, विषेश न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट झांसी द्वारा 02 शमनीय वादों का निस्तारण किया गया। पवन कुमार शर्मा प्रथम, विषेश न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र, झांसी द्वारा 06 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। आनन्द प्रकाश-तृतीय, विशेष न्यायाधीश ई0सी0एक्ट0, झांसी द्वारा 34 शमनीय वाद, 25 विद्युत वाद, 02 एन0आई0एक्ट वाद 228 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। जितेन्द्र यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफ0टी0सी0/ओ0ए0डब्लू, झांसी द्वारा 01 अन्य वाद का निस्तारित किया गया। श्रीमती नुहीन जैदी, लघुवाद न्यायाधीष, झांसी द्वारा 02अन्य सिविल वादो का निस्तारण किया गया, ईश्वर शरण कन्नौजिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, झांसी द्वारा कुल 2302 वाद निस्तारित किये गये। श्रीमती दिव्या चौधरी, सिविल जज सी0डि0, झांसी द्वारा 15 अन्य सिविल वादों निस्तारित कर 2,22,95,491/-रू0 समझौता धनराशि के रूप में आदेश पारित किया गया। रामगोपाल यादव, सिविल जज सी0डि0/ए0सी0जे0एम0 गरौठा द्वारा कुल 356 वाद निस्तारित किये गये। कन्हैया अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम, झांसी द्वारा कुल 1,519 वाद निस्तारित किये गये। श्री अरूण क्रांति यशोदास, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-रेलवे झांसी द्वारा कुल 1,335 वाद निस्तारित किये गये।
    अनुराग यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, झांसी द्वारा कुल 1,552 वाद निस्तारित किये गये। श्रीमती कल्पना यादव, अपर सिविल जज सी0डि0 न्यायालय संख्या-01 द्वारा कुल 1,202 वाद निस्तारित किये गये। राहुल, सिविल जज सी0डि0/एफ0टी0सी0, झांसी द्वारा कुल 881 वाद निस्तारित किये गये। श्रीमती अरूणांजली सिंह, सिविल जज जू0डि0, झांसी द्वारा कुल 20 वाद निस्तारित किये गये।अम्बर राणा, अपर सिविल जज जू0डि0 न्यायालय संख्या-05 झांसी द्वारा कुल 1591 वाद निस्तारित किये गये। श्रीमती इन्दु वर्मा सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0 (सी0ए0डब्लू), झांसी द्वारा कुल 783 वाद निस्तारित किये गये। अमन राय, अपर सिविल जज जू0डि0 न्यायालय सं0-02), झांसी द्वारा कुल 821 वाद निस्तारित किये गये। सुश्री निदा जैदी अपर सिविल जज (जू0डि0) गरौठा झांसी द्वारा कुल 458 वाद निस्तारित किये गये। सुश्री अरूणा सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊरानीपुर, झांसी द्वारा कुल 1029 वाद निस्तारित किये गये, श्री शुभम, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोंठ, झांसी द्वारा कुल 1375 वाद निस्तारित किये गये,  नवल किशोर रजक, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, झांसी द्वारा कुल 14 वाद निस्तारित किये गये।
       शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी ने विशेष रूप से झांसी के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग के कारण आज राश्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 161328 वादों का निस्तारण हो सका ।
Jhansidarshan.in

You missed