• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी मण्डल में 2083.75 करोड़ की लागत से 31 परियोजनायें पूर्ण : मण्डलायुक्त

ByNeeraj sahu

Feb 26, 2025
 **
** जनकल्याणकारी योजनाओं के शेष परियोजनाओं के निर्माण कार्य 15 मार्च तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश
—————————
       झांसी: आज मण्डलायुक्त  बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर 01 करोड़ से अधिक लागत के ऐसे निर्माणाधीन कार्य जिनमें कार्य पूर्ण होने की निर्धारित तिथि व्यतीत हो चुकी है एवं ऐसे कार्य जिनके पूर्ण होने की समयावधि माह मार्च 2025 है एवं अवमुक्त धनराशि पूर्ण या आंशिक रुप से उपलब्ध है और समस्त कार्यदायी संस्थाओं द्वारा झांसी मण्डल के तीनों जनपदों झांसी, ललितपुर व जालौन में किये जा रहे निर्माणाधीन कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी।
       जनपद झांसी में राजकीय नलकूपों की जल वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण एव उपकरणों के प्रतिस्थापना की परियोजना (लागत 285.8 करोड़), जनपद ललितपुर के कचनौंदा बांध के अवशेष कार्यों की परियोजना (लागत 594.46 करोड़), जनपद जालौन के विकास खण्ड डकौर में स्थित अमरौर पम्प नहर की क्षमता वृद्धि की परियोजना (लागत 8.36 करोड़), प्रदेश के विभिन्न 62 जनपदों में 2100 नवीन राजकीय नलकूपों के निर्माण की परियोजना (लागत 841.99 करोड़), जनपद ललितपुर में माताटीला बांध स्थित उद्यान की पुर्नस्थापन कार्य की परियोजना (लागत 1.39 करोड़), जनपद झांसी के विकास खण्ड चिरगांव स्थित बरेहटा पम्प नहर का आधुनिकीकरण (लागत 1.99 करोड़), नलकूप दक्षिण परिक्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न 08 जनपदों में 100 राजकीय नलकूपों के जल वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण एवं जर्जर विद्युत उपकरणों के प्रतिस्थापना की परियोजना (लागत 2.98 करोड़), जनपद जालौन के एट-बंगरा-भीखेपुर मार्ग के चैनेज चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 54.81 करोड़), जनपद झांसी के रानीपुर निवाड़ी मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 30.83 करोड़), कुठौंद से जालौन देवी मन्दिर शेखपुर अहीर सम्पर्क मार्ग (लागत 7.11 करोड़), जनपद जालौन के कुसमिलिया से चिल्ला तक सम्पर्क मार्ग (1.07 करोड़), उरई जालौन मार्ग से बम्बा के बगल से करसान ग्राम तक सम्पर्क मार्ग (लागत 1.27 करोड़) का कार्य पूर्ण हो गया है।
      जनपद झांसी के नगर निगम अन्तर्गत ईलाइट चैराहे से यूनिवर्सिटी चैकी तक आईकोनिक रोड के भाग को छोड़कर दांयी तरफ फुटपाथ निर्माण, सौन्दर्यीकरण एवं सड़क का एच0एम0पी0 द्वारा सड़क सुधार का कार्य (लागत 5.88 करोड़), ईलाइट चैराहे से मेडीकल गेट नं0-1 आईकोनिक रोड के भाग को छोड़कर बांयी तरफ फुटपाथ निर्माण, सौन्दर्यीकरण एवं सड़क का एच0एम0पी0 द्वारा सड़क सुधार का कार्य (लागत 5.87 करोड़), जनपद जालौन के थाना माधौगढ़ में 48 क्षमता के हास्टल बैरक का निर्माण कार्य (लागत 1.99 करोड़), वृहद गौ संरक्षण केन्द्र मलेहटा विकास खण्ड बामौर झांसी (लागत 1.6 करोड़), वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बानपुर ललितपुर (लागत 1.6 करोड़), वृहद गौ सरंक्षण केन्द्र उल्दन तहसील मऊरानीपुर झांसी (लागत 1.6 करोड़), वृहद गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम काला पहाड़ ललितपुर (लागत 1.6 करोड़), झांसी डिफेंस कारीडोर में पेयजल आपूर्ति परियोजना (लागत 18.76), जनपद ललितपुर के अग्निशमन केन्द्र के आवासीय/अनावासीय भवनों का निर्माण (लागत 13.5 करोड़), जनपद ललितपुर के थाना मदनपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण (लागत 7.39 करोड़), जनपद ललितपुर के तहसील पाली में 50 बैड फील्ड हास्पिटल निर्माण कार्य (लागत 3.25 करोड़), जनपद झांसी के थाना चिरगांव में 32 क्षमता के हास्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण (लागत 1.79 करोड़), जनपद झांसी के थाना मऊरानीपुर में 48 क्षमता के हास्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य (लागत 2.33 करोड़), जनपद झांसी के थाना मोंठ में 32 क्षमता के हास्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण (लागत 1.85 करोड़), जनपद झांसी के थाना गरौठा में 16 क्षमता के हास्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण (लागत 1.14 करोड), मेडीकल कालेज झांसी में 500 बैडेड चिकित्सालय का निर्माण (लागत 174.53 करोड़), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐरी रमपुरा जनपद जालौन (लागत 2.7 करोड़), जिला कारागार झांसी में पाकशाला का निर्माण (लागत 2.14 करोड़), बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी में चाहरदीवारी का निर्माण (लागत 2.17 करोड़) कार्य पूर्ण हो गये है।
      मण्डलायुक्त ने जनपद जालौन के ईगुई से लरियापुरा सम्पर्क मार्ग (लागत 1.54), बोहरा से पड़ोरी सम्पर्क मार्ग (लागत 1.98 करोड़) तथा जनपद ललितपुर में बार-लड़वारी-रमपुरा-कठवर के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 38.76 करोड़) को 07 मार्च 2025 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद ललितपुर के निचली राजघाट मुख्य नहर के विभिन्न रीचों में बिटुमिन रोड के निर्माण की परियोजना (लागत 13.65 करोड़) तथा जनपद झांसी के बड़वार नहर प्रणाली के अन्तर्गत हैवतपुरा एवं भदरवारा माइनर पर सर्विस रोड निर्माण (लागत 1.12 करोड़) के कार्य तथा जनपद ललितपुर में स्थित मानसरोवर झील तालबेहट में पर्यटन विकास कार्य (लागत 1.24) को 15 मार्च 2025 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
         बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त श्री ऋषिमुनि उपाध्याय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग  एस0एन0 त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, यूपसिडको, जल निगम, सिंचाई, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in

You missed