झांसी मंडल में 1295 किलोमीटर (समतुल्य) अल्ट्रासोनिक रेल परीक्षण (USFD) सफलतापूर्वक पूरा*
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में जनवरी माह में 1295 किलोमीटर (समतुल्य) रेल पथ का अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डेफेक्टोस्कोपी (USFD) परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। यह परीक्षण रेलवे ट्रैक की संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे संभावित खामियों का समय रहते पता लगाया जा सके।
USFD परीक्षण के लाभ:
- संभावित दरारों की शीघ्र पहचान: इस तकनीक के माध्यम से ट्रैक में अदृश्य दरारों और अन्य आंतरिक दोषों का प्रारंभिक चरण में ही पता लगाया जा सकता है।
- संरक्षा में वृद्धि: परीक्षण के आधार पर आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाते हैं,जिससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होती है।
- अप्रत्यक्ष रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम: समय पर दोषों की पहचान से पटरियों की विफलता (Track Failure)को रोका जा सकता है, जिससे संभावित दुर्घटनाओं से बचाव होता है।
- ट्रैक मेंटेनेंस में सुधार: नियमितUSFD परीक्षण से रेलवे ट्रैक का रखरखाव प्रभावी रूप से किया जाता है, जिससे उनकी जीवन अवधि भी बढ़ती है।
- यात्रियों और मालवाहक गाड़ियों के लिए सुरक्षित यात्रा: संरक्षित ट्रैक होने से रेल संचालन निर्बाध और संरक्षित रहता है,जिससे रेल सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
झांसी मंडल रेलवे प्रशासन निरंतर संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रेलवे ट्रैक की निगरानी एवं रखरखाव सुनिश्चित कर रहा है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं संरचना को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(2)
महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कल दिनांक: 13.02.2025 को निम्न मेला विशेष रेलगाड़ियो का सञ्चालन किया जायेगा :-
********
(A) वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से प्रयागराज छिवकी की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाँ
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान का समय | स्टेशन तक | आगमन का समय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 01809 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 04.00 | प्रयागराज छिवकी | 14.45 | ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, बरिपुरा, कबरई, मटोंध , खैरार जं., बाँदा, डिंगवाही, खुरहंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, खोह, बहिलपुरवा, मानिकपुर जं., डभौरा, बरगढ़, शंकरगढ़ |
| 01811 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 10.10 | प्रयागराज छिवकी | 22.50 | ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, बरिपुरा, कबरई, मटोंध, खैरार जं., बाँदा, डिंगवाही, खुरहंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, खोह, बहिलपुरवा , मानिकपुर जं., डभौरा, बरगढ़, शंकरगढ़ |
| 01803
रिंग रेल स्पेशल |
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 12.00 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 09.00 | चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, गोविन्दपुरी, बिन्दकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज, नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बाँदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी,ओरछा |
| 01804
रिंग रेल स्पेशल |
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 20.10 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 16.30 | ओरछा, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, महोबा, बाँदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, डभौरा, बरगढ़, शंकरगढ़, नैनी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिन्दकी रोड, गोविन्दपुरी, भीमसेन, पुखरायां, कालपी, उरई, एट, मोठ,चिरगांव |
| 11801 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 07:40 | फतेहपुर | 21:40 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर |
(B) ग्वालियर जं. से प्रयागराज छिवकी/सूबेदारगंज की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाँ
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान समय | स्टेशन तक | आगमन समय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 01815 | ग्वालियर | 13.00 | प्रयागराज छिवकी | 01.30 | डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, बेलाताल, कुलपहाड़, महोबा, बाँदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़ |
(C) बीना जं. से प्रयागराज छिवकी/सूबेदारगंज की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाँ
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान समय | स्टेशन तक | आगमन समय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 01817 | बीना | 11.00 | प्रयागराज छिवकी | 02.50 | ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, सिंहपुरडुमरा, महोबा, बाँदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़ |
| 01819 | बीना | 17.50 | सुबेदारगंज | 09.20 | ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआ सुमेरपुर, घाटमपुर |
(D) बाँदा से सतना, मैहर, कटनी की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ी
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान समय | स्टेशन तक | आगमन समय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 01813 | बाँदा | 19.10 | कटनी | 05.15 | डिंगवाही, खुरहंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, खोह, बहिलपुरवा, ओहन, सतना, मैहर |
(E) गोविन्दपुरी से प्रयागराज की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाँ
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान समय | स्टेशन तक | आगमनसमय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 04109 रिंग रेल स्पेशल | गोविन्दपुरी | 15.45 | गोविन्दपुरी | 07.00 | बिन्दकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज, नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, दाभुरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बाँदा, रागौल, भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर रोड, घाटमपुर, भीमसेन |
| 04110 रिंग रेल स्पेशल | गोविन्दपुरी | 07.30 | गोविन्दपुरी | 21.30 | भीमसेन, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, डभौरा , बरगढ़, शंकरगढ़, नैनी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिन्दकी रोड |
उपरोक्त के अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों को सञ्चालन हेतु तैयार रखा गया है, जिनका सञ्चालनआवश्यकतानुसार किया जायेगा I