तीन समपार फाटकों का इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा
सात समपार फाटक बंद
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झाँसी मंडल रेल संरक्षा और संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। इसी श्रृंखला में जनवरी माह में तीन समपार फाटकों का इंटरलॉकिंग कार्य पूरा किया गया है , जबकि सात समपार फाटकों को बंद कर दिया गया है।
जनवरी 2025 में बदौसा-भरतकुप स्टेशनों के बीच स्थित इंजीनियरिंग समपार फाटक संख्या 481 का इंटरलॉकिंग कार्य पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही पोखरायां-मलासा के बीच स्थित इंजीनियरिंग समपार फाटक संख्या 206 और 207 को इंटरलॉक कर दिया गया है । समपार फाटकों के इंटरलॉकिंग और समापन से रेल एवं सड़क यातायात अधिक सुरक्षित होगा, ट्रेनों की गति में सुधार आएगा और सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा. ट्रेनों का सुचारू और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित होता है. सिग्नल और पॉइंट्स को कंप्यूटराइज्ड तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है. मानवीय भूलों से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आती है. ट्रेनों की गति, दिशा और स्थिति को नियंत्रित करके यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. रेलवे संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहा है.
इसके साथ ही ग्वालियर-श्योपुरकलां खंड में समपार फाटक संख्या 2, 5, 8 और 10, खैरार-भिमसेन खंड में समपार फाटक संख्या S-74 और S-53 तथा झाँसी-बीना खंड में समपार फाटक संख्या 312 को बंद कर दिया गया है. जिससे रेल संचालन में संरक्षा के साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं का भी आवागमन आसान होता है।
(2)
दिनांक : 10.02.2025 को महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत मेला विशेष रेलगाड़ियो का सञ्चालन
********
(A) वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से प्रयागराज छिवकी की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाँ
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान का समय | स्टेशन तक | आगमन का समय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 01803
रिंग रेल स्पेशल |
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 12.00 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 09.00 | चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, गोविन्दपुरी, बिन्दकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज, नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बाँदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी,ओरछा |
| 01804
रिंग रेल स्पेशल |
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 20.10 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 16.30 | ओरछा, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, महोबा, बाँदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, डभौरा, बरगढ़, शंकरगढ़, नैनी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिन्दकी रोड, गोविन्दपुरी, भीमसेन, पुखरायां, कालपी, उरई, एट, मोठ,चिरगांव |
| 11801 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 07:40 | फतेहपुर | 21:40 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर |
(B) गोविन्दपुरी से प्रयागराज की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाँ
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान समय | स्टेशन तक | आगमनसमय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 04109 रिंग रेल स्पेशल | गोविन्दपुरी | 15.45 | गोविन्दपुरी | 07.00 | बिन्दकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज, नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, दाभुरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बाँदा, रागौल, भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर रोड, घाटमपुर, भीमसेन |
| 04110 रिंग रेल स्पेशल | गोविन्दपुरी | 07.30 | गोविन्दपुरी | 21.30 | भीमसेन, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, डभौरा , बरगढ़, शंकरगढ़, नैनी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिन्दकी रोड |
उपरोक्त के अतिरिक्त आवश्यकतानुसार मेला स्पेशल ट्रेनों को सञ्चालन हेतु तैयार रखा गया है I