झाँसी मंडल में यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा कार्यों में महत्वपूर्ण प्रगति
झाँसी, मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में झाँसी मंडल में यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए माह जनवरी 2025 में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
जिसमें मुख्य रूप से कुल 09 स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म कार्य पूरा किया गया है जिसमें टेहरका (प्लेटफॉर्म संख्या 2/3),रानीपुर रोड (प्लेटफॉर्म संख्या 2),कुलपहाड़ (प्लेटफॉर्म संख्या 1,)चरखारी रोड (प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2), यमुना साउथ बैंक (प्लेटफॉर्म संख्या 2),भरवासुमेरपुर (प्लेटफॉर्म संख्या 3),रगौल (प्लेटफॉर्म संख्या 2/3), न्यू ललितपुर टाउन (प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2), टीकमगढ़ (प्लेटफॉर्म संख्या 2), ईसिस क्रम मैं भरुआसुमेरपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 का विस्तार भी किया गया है।
यात्री सुविधाओं में विकास की कड़ी में कुलपहाड़, चरखारी रोड, न्यू ललितपुर टाउन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर कवर शेड का कार्य पूरा किया गया I
दिव्यांगजन यात्रियों की सुविधा के लिए टीकमगढ़, चित्रकूटधाम कर्वी, महोबास्टेशनों पर विशेष सुविधाओं का निर्माण किया गया I
सुरक्षा और गतिशीलता को बढ़ाने के लिए माह जनवरी के दौरान 08 समपार फाटकों झाँसी-धौलपुर खंड समपार फाटक संख्या 457, झाँसी-कानपुर खंड – समपार फाटक संख्या 137, खैरार-भीमसेन खंड – समपार फाटक संख्या 222, 230, 232, झाँसी-मानिकपुर खंड – समपार फाटक संख्या 400, 401, 461
को सिविल पावर आपूर्ति से जोड़ा गया I
रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ।
घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर संरक्षण सेमिनार का आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक से दीपक कुमार सिंह से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 07.02.2025 को घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया I वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी गिरीश कंचन के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार में वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ). मुख्य लोको निरीक्षक, स्टेशन प्रबंधक, उप स्टेशन प्रबंधक, यातायात निरीक्षक, संरक्षा सलाहकार तथा अन्य सम्बंधित निरीक्षक व पर्यवेक्षक सहित कुल 35 रेलकर्मियों ने भाग लिया संरक्षण संवाद में विस्तृत चर्चा के विषयों में शंटिंग और लोड स्टेबलिंग के दौरान लिए जाने वाली सावधानियां, समपार फाटकों पर अनुरक्षण कार्य के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, वर्कसाइट सेफ्टी के दौरान अमल में लाई जाने वाली सावधानियां, कैटल रन ओवर के दौरान अमल में लाई जाने वाली सावधानियां, जॉइंट इंस्पेक्शन और मेजरमेंट ऑफ़ पॉइंट & क्रासिंग के दौरान अमल में लाई जाने वाली सावधानियां पर विशेष चर्चा हुई ।
(3)
दिनांक : 08.02.2025 को महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत मेला विशेष रेलगाड़ियो का सञ्चालन
(A) वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से प्रयागराज छिवकी की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाँ
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान का समय | स्टेशन तक | आगमन का समय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 01803
रिंग रेल स्पेशल |
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 12.00 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 09.00 | चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, गोविन्दपुरी, बिन्दकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज, नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बाँदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी,ओरछा |
| 01804
रिंग रेल स्पेशल |
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 20.10 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 16.30 | ओरछा, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, महोबा, बाँदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, डभौरा, बरगढ़, शंकरगढ़, नैनी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिन्दकी रोड, गोविन्दपुरी, भीमसेन, पुखरायां, कालपी, उरई, एट, मोठ,चिरगांव |
| 11801 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 07:40 | फतेहपुर | 21:40 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर |
| 01801
(आरक्षित) |
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी | 06:10 | सुबेदारगंज | 13:45 | चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, गोविन्दपुरी, बिन्दकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी,सुबेदारगंज |
(B) गोविन्दपुरी से प्रयागराज की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाँ
| विशेष गाड़ी सं. | स्टेशन से | प्रस्थान समय | स्टेशन तक | आगमनसमय | मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव |
| 04109 रिंग रेल स्पेशल | गोविन्दपुरी | 15.45 | गोविन्दपुरी | 07.00 | बिन्दकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज, नैनी, शंकरगढ़, बरगढ़, दाभुरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बाँदा, रागौल, भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर रोड, घाटमपुर, भीमसेन |
| 04110 रिंग रेल स्पेशल | गोविन्दपुरी | 07.30 | गोविन्दपुरी | 21.30 | भीमसेन, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, डभौरा , बरगढ़, शंकरगढ़, नैनी, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, बिन्दकी रोड |
उपरोक्त के अतिरिक्त आवश्यकतानुसार मेला स्पेशल ट्रेनों को सञ्चालन हेतु तैयार रखा गया है I