• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी पुलिस को याद आ गया यातायात माह नबंबर:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | जनपद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बीते 01 नबंबर को यातायात माह का शुभारम्भ किया गया था | लेकिन यातायात माह इस बार सिर्फ नाम का यातायात माह बनकर रह गया | प्रतिदिन नगर में सैकड़ों लोगों द्वारा यातायात माह नबंबर की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है तो वहीं यातायात पुलिस शांत सी नजर आ रही है | प्रतिदिन नगर जाम की व्यवस्था से जूझ रहा है | वर्तमान समय में झाँसी की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है | यतायात माह नवम्बर का वाहन चालकों में कोई भय नहीं दिखाई दे रहा है और वह खुलेआम बिना हैलमेट के तीन सवारी के साथ वाहनों को दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं |
फिलहाल आज झाँसी की कोतवाली तथा नबाबाद पुलिस यातायात नियमों को लेकर सख्त दिखाई दी | तो वही यातायात प्रभारी विजय पांडे को भी नवंबर माह के 12 वे दिन यातायात माह की याद आ गयी |

आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया | पुलिस के वाहन चैकिंग अभियान से नगर के कोतवाली थाना तथा नबाबाद थाना क्षेत्र में वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा | इस दौरान यातायात प्रभारी विजय पांडे ने लगभग पांच दर्जन वाहनों का चालान करते हुए 9 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूल किया तथा एक डम्फर को भी सीज किया | तो वही कोतवाली पुलिस ने 269 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 62500 रु, नबाबाद पुलिस ने 52600 रु का शमन शुल्क, सीपरी पुलिस ने करीब 150 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 25000 रु का शमन शुल्क वसूल किया | इसी प्रकार जनपद के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाकर यतायात नियमों को ताक पर रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शमन शुल्क की वसूली की गयी |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in