• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ठाकुर बृजपाल सिंह राजावत ‘गुड्डू’ को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का नगर संयोजक मनोनीत किया गया.. रिपोर्टर विनोद साहू

ग्रामीण रिपोर्ट -धीरेन्द्र रायकवार

बरुआसागर..दिनांक 23.10.2018 को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजबहादुर सिंह चौहान एवं सह संयोजक देवीदास साहू चिरगांव ने नगर बरुआ सागर में भाजपा के लगनशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता ब्रजपाल सिंह राजावत’ गुड्डू’ को उनके कार्य और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए ,उनकी जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें नगर के व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत कियाl
उक्त कार्यक्रम मुख्य बस स्टैंड स्थित पार्वती मंडपम में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया l
सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा ही उत्साह एवं हर्ष दिखाई दिया कि आज पार्टी ने नगर के एक कर्मठ कार्यकर्ता ब्रजपाल सिंह राजावत ‘गुड्डू’को व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया l
इसके लिए बृजपाल सिंह राजावत ने पार्टी के जिला संयोजक राजबहादुर सिंह चौहान,सह संयोजक देवी दास साहू का आभार व्यक्त किया कि पार्टी द्वारा उन्हें जो कार्य सौंपा है उसे पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ करेंगेl
..ठाकुर बृजपाल सिंह सिंह राजावत ‘गुड्डू’ को व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर माननीय जिला अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा जी, माननीय श्री राजीव सिंह पारीछा विधायक बबीना विधानसभा एवं श्री संजीव श्रृंगीऋषि जी ने भी शुभकामनाएं दी
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृदुल तिवारी (अध्यक्ष जिला सहकारी समिति)विजय दुबे (अध्यक्ष सहकारी संघ) रूपेश नायक,धर्मेंद्र तिवारी,कैलाश शर्मा रवि ठाकुर,शैलेंद्र ठाकुर,आशीष चौरसिया,संदीप सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे

रिपोर्टर विनोद साहू बरूआसागर

Jhansidarshan.in