• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मानवता के हित के लिए हुआ महा रक्तदान शिविर का आयोजन:रिपोर्टर:विनोद साहू

मानवता के हित के लिए हुआ महा रक्तदान शिविर का आयोजन:रिपोर्टर:विनोद साहू

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरूआसागर के चौरसिया वाली गली में न्यू बाल गणेश समिति , द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l
महा रक्तदान शिविर में रक्तदाताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया
शिविर में रक्तदान करने वालों को बरूआसागर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा ने जूस एवं फलाहार कराया और हौसला अफजाई की और कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है नगर के एवं क्षेत्रीय लोगों के इस तरह के आयोजन बड़े ही सराहनीय होते हैं
, रक्तदाता टीम के गगन साहू ने कहा है कि रक्तदान हमेशा स्वैच्छिक होता है यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है और जब किसी और के खून से अपने की जान बचती है तब पता चलता है कि रक्तदान क्या होता है , आंकड़े बताते हैं कि 1000 मै से 3 लोग यानी 3 परसेंट लोग रक्तदान करते हैं और आप सभी भी इन हजारों की भीड़ से निकल रक्तदाता दानी बने l

यह शिविर जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर मजबूत सिंह राजपूत और उनकी टीम की देखरेख में हुआ , जिसमें जिला रक्त कोष के राघवेंद्र सिंह चंदेल, दिनेश, प्रशांत आदि रहे साथ ही बरूआसागर प्राथमिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश चंद्र भी मौजूद रहे
, डॉक्टर सतीश चंद्रा ने बताया है कि आज के रक्तदान शिविर में रक्तदाता ने लगभग 34 यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय टीम को दान करके सौंपा है इस शिविर में पहली बार 5 लड़कियों ने भी रक्तदान किया है l
शिविर आयोजन कर्ताओं ने सभी रक्तदाताओं को अनार का जूस एवं फलाहार कराया शिविर के आयोजनकर्ता गगन साहू, अंकुर लक्षकार, कौशल राय,संदीप सेंगर , मोहित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, आकाश श्रीवास्तव ,निशांत पुरोहित ,निशांत राय ,आनन्द सोनी ,अमर कुमार विश्वकर्मा, पंकज अग्रवाल, पूजा लक्षकार, नेहा राय, मुस्कान अग्रवाल, आदि ने सभी आये हुये रक्त दाताओं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया l

Jhansidarshan.in