• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी-दिनदहाड़े बीच सर्राफा बाजार में नबालिग ने दिया लाखों की वारदात को अंजाम:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार में आज दोपहर दिनदहाड़े एक लड़का सर्राफ की दुकान से लाखों रुपए की कीमत के जेवरातों से भरे बैग को उठाकर भाग निकला। बीच बाजार दिनदहाड़े लाखों रूपए की हुई टप्पेबाजी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर बाजार में पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन करते हुए उक्त शातिर की तलाश सरगर्मी से तेज कर दी है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्राफा बाजार का है। प्रतिदिन की भांति आज भी सर्राफा बाजार में आवागमन जारी था। इसी बीच कानपुर का सर्राफ व्यापारी निशांत सोनी आर्डर दिए गये काम को देने सेठ रतन लाल सर्राफ के यहां आया था। वह अपने साथ लाखों की कीमत के जेवरातों से भरे बैग को भी लिए था। निशांत सोनी झाँसी के सर्राफ व्यापारियों से ऑर्डर पर माल तैयार करके उन्हें देता है और इसी सिलसिले में वह आज झाँसी आया हुआ था। अभी वह जेवरातों से भरे बैग को दुकान की मेज पर रख अंदर घुसा ही था कि तभी पहले से घात लगाए एक नाबालिग बालक ने उस बैग को अपने कब्जे में लिया और समय रहते भागने में सफल हुआ। जब व्यापारी को बैग का ध्यान आया तो बैग को दुकान में नहीं पाकर व्यापारियों के होश उड़ गए। यह घटना पूरे बाजार में आग की तरह फैल गयी और व्यापारियों के भी होश उड़ गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है जिसमे एक नाबालिग बालक जेवरातों से भरे बैग को लेकर जाता हुआ दिखा रहा है। नबालिग बालक बैग को लेकर दौड़कर गांधीगर टपरा चौराहा की ओर भागता हुआ नजर आ रहा। जिससे गांधीगर टपरा चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस के जवानों की ड्यूटी पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। दिनदहाड़े बीच बाजार में हुई वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और सीसीटीवी फुटेज को चैक कर उक्त शातिर बालक की छानबीन में लग गयी। पुलिस बस स्टैंड, स्टेशन सहित अन्य जगहों पर सरगर्मी से उक्त शातिर बालक की तलाश कर रही है।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

 

Jhansidarshan.in