आज बबीना में छावनी परिषद विभाग में पिछले कई वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को नये ठेकेदार ने हटा दिया और नये कर्मचारियों को काम पर रख लिया, इस वजह से पुराने कर्मचारियों ने आज बबीना छावनी परिषद का घेराओ कर लिया, पुराने कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग पिछले 10 वर्षों से बबीना छावनी परिषद में ही संविदा पर सफाई का कार्य कर रहे है और काम से हटाने से हम सभी लोगों के परिवार बेरोजगार होकर भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे।
काम पर हटाने से नाराज होकर सभी पुराने कर्मचारियों ने छावनी परिषद का घेराव कर विभाग के सामने की रोड जाम कर दी।
सभी कर्मचारी छावनी परिषद के कुछ पार्षदों व नए ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
बबीना थाने में आये नवागंतुक थानाप्रभारी सत्यपाल सिंह को इस वाक्ये की जानकारी हुई तो वह मय फ़ोर्स के छावनी परिषद विभाग पहुँच गए और सभी कर्मचारियों को समझाया की रोड जाम नही करो और सभी को समझाकर रोड को खुलवाया ।
सभी कर्मचारियों ने थानाप्रभारी से भी अपनी समस्या को बताया की हम सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे इस पर नए थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने छावनी परिषद विभाग के अधिकारियों से बात करने की बात कही।
इस मौके पर बबीना कस्वा इंचार्ज बलवीर सिंह, सह कस्वा इंचार्ज शिवम सिंह सहित पुलिस कांस्टेबल मौजूद रहे।