झाँसी l बबीना: एसएसपी झाँसी विनोद कुमार सिंह के द्वारा किये गए स्थांतरण के बाद झाँसी जिले में पहली बार चित्रकूट जिले से आये नवागंतुक बबीना थानाप्रभारी सत्यपाल सिंह ने बबीना थाने में कार्यग्रहण किया ।
नवागंतुक थानाप्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों की हर संभव मदद की जाएगी किसी के साथ भी भेदभाव नही किया जाएगा ।
क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे बिल्कुल भी नही होने दिए जाएंगे। क्षेत्र में शान्ति का माहौल रहे ऐसा प्रयास हमेशा रहेगा ।
neeraj