झाँसी। बीच बस्ती में खुली शराब की दुकान से परेशान होकर आज क्षेत्रवासियों ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिग्रेड स्कूल के पास कुछ ही दिनों पहले खुले शराब के ठेके पर आज दोपहर स्थानीय क्षेत्रवासियों ने तोड़फोड़ कर दी। क्षेत्रवासियों शराब से भरे क्वार्टरों को नालियों में फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे नई बस्ती चौकी इंचार्ज अनुपम मिश्रा सहित भारी पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए क्षेत्रवासियों के आक्रोश को शांत किया और शराब की दुकान को बंद करा दी। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से बीच बस्ती में खुले शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की।
रिपोर्ट-=आयुष साहू