प्रेमियों के साथ घर का पैसा व जेवर लेकर दो विवाहित युवतीयां हो गई रफूचक्कर
रक्षाबंधन पर बुआ भतीजी अपने प्रेमी के साथ हुई फरार ससुराल और मायके वाले लगा रहे है थाने के चक्कर
बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना जरिया के अंतर्गत आने वाले बोखर ग्राम से बुआ भतीजी अपने अपने प्रेमियों के साथ हुई फरार परेशान है मां का पक्ष और ससुराल
थाना जरिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.रक्षाबंधन में अपने अपने मायके त्यौहार मनाने गई दो विवाहित युवतीयां मायके से अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई.जब इसकी भनक मायके पक्ष को लगी तो मायके पक्ष और ससुराल जन मिलकर पहुंची थाने l मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर के थाना जरिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोखर का है.जहां पर रिश्ते में बुआ-भतीजी अपने मायके रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए गई हुई थी.वहां पर दोनों बुआ भतीजी अपने अपने प्रेमियों के साथ घर का पैसा व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई. I मायके पक्ष और ससुराल जन दोनों थाने के चक्कर काट रहे हैं.मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि वह जाति से यादव हैं.और उनकी लड़कियों को दोनों राजपूत लड़के भगाकर ले गए हैं. जिसमें से एक लड़का संजू राजपूत जो कि बोखर का निवासी है.और दूसरा लड़का बीर सिंह बिलरख का रहने वाला है. युवती साधना और प्रेमवती रिश्ते में बुआ और भतीजीे हैं.वही ससुराल पक्ष और मायके बालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं l
जिलासंवाददाता राजेश अग्रवाल की खास रिपोर्ट