• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रकृति के प्रकोप से बचने के लिये धरा को बनाना होगा हरा भराःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

प्रकृति के प्रकोप से बचने के लिये धरा को बनाना होगा हरा भराः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रैकवार

हमीरपुर जनपद में विभिन्न समाजसेवी संस्थायें पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ब्रक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रहीं हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के फल एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला शक्ति संस्था व लायंस क्लब ने अलग अलग स्थानों पर ब्रक्षारोपण किया।
महिला शक्ति संस्था ने नगर के दातागढ़ी आश्रम में ब्रक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था की अध्यक्ष ममता रवि गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा करीब एक दर्जन स्थानों पर ब्रक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ ही यह जरूरी है कि उसकी उसकी देखभाल भी की जाये। इस अवसर पर दीप्ती गुप्ता, कपूरी गुप्ता, निशि पुरवार, संगीता गुप्ता, रश्मी गुप्ता, संध्या ज्योतिशी, धनवंतरी, रेखा गुप्ता, संध्या गुप्ता, मनीशा पुरवार, रेखा पुरवार, जय देवी, प्रीती सोनी, वंदना गुप्ता, कामायनी आदि मौजूद रहीं। लायंस क्लब राठ ने नगर के जीआरवी इंटर कालेज में ब्रक्षारोपण किया। जिसमें क्लब के डा. आर.आर. गुप्ता, नरेन्द्र जयासवाल, राजेन्द्र गुप्ता, रविन्द्र मिश्रा, अजय अग्रवाल, रामहेत सिंह, लक्ष्मीचंद्र त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, सुरजन सिंह व प्रधानाचार्य हरिमोहन चंसौरिया ने फल एवं छायादार ब्रक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Jhansidarshan.in