• Tue. May 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*“मौत के मुहाने पर कोंच नगर!”*

ByNeeraj sahu

May 19, 2026

“मौत के मुहाने पर कोंच नगर!”

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, जर्जर पोल बने हादसे का इंतजार

जालौन के कोंच नगर में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही किसी दिन बड़ा हादसा करा सकती है। नगर के कई इलाकों में लगे लोहे के बिजली पोल जमीन छोड़ चुके हैं और टेढ़े होकर खड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले जून माह में आंधी, तूफान और बारिश के दौरान ये जर्जर पोल कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़ी जनहानि होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
नगरवासियों का आरोप है कि विभाग का एक अधिकारी शिकायत सुनने के बजाय अमर्यादित व्यवहार करता है। लोगों के मुताबिक अधिकारी यह तक कह चुका है कि उसका “डिवोशन” बड़े शहर से यहां रूरल एरिया में हुआ है और उसकी काम में कोई रुचि नहीं है।
कोंच नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में विभागीय कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जर्जर बिजली पोल नहीं बदले गए, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और उसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
फिलहाल अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी चेतते हैं या फिर विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in