• Fri. Apr 26th, 2024

सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल सक्सेना ने किया मेयर नामांकन:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | समाजवादी पार्टी से मेयर पद के लिए आज राहुल सक्सेना ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है | इस बार सपा प्रत्याशी के नामांकन प्रक्रिया मे अन्य चुनावों कि भाँती उत्साह देखने को नहीं मिला | लेकिन फिर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से राहुल सक्सेना को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है | उन्होंने बताया कि झाँसी वर्तमान में समस्याओं से जूझ रहा हे |

उनके मेयर बनने के बाद सारी समस्याओं का निराकरण बहुत जल्द कराया जाएगा | फिलहाल अब देखना यह है की राहुल सक्सेना अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मन जीतकर और जनता के आशर्वाद से झाँसी मेयर बन पाएंगे या नहीं |
नामांकन के दौरान राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव,पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण यादव,एमएलसी रमा निरंजन,जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव,यशपाल यादव आदि उपस्तिथ रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *