• Tue. Jun 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जाम के झाम से नहीं मिल रही निजात, यातायात पुलिस का नहीं पताःरिपोर्ट- नेहा वर्मा

जाम के झाम से नहीं मिल रही निजात, यातायात पुलिस का नहीं पताः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में लोगों को जाम से निजात मिलते नहीं दिख रही। मुख्य मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थित बन जाती हैं। जाम के दौरान लोग यातायात पुलिस को तलासते हैं किन्तु उसका कहीं पता ही नहीं चलता। इस जाम के झाम में फंसकर नगर वासियों का खासा कीमती वक्त खराब चला जाता है।
एक पिकप वाहन उरई से हरपालपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ाव चोराहा शक्ति मंदिर के सामने वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में फंस गया। पहले से ही इस स्थान पर मार्ग काफी संकरा है, जिस पर वाहन फंसने से देखते ही देखते यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मुख्य मार्ग पर चंद मिनटों में ही लंबा जाम लग गया। बरसात होने के कारण जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन फंसते ही चालक मौके से भाग निकला जिससे लोग खासे आक्रोशित हुए। सूचना पर पहुंचे वाहन मालिक ने जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर वाहन को नाले से निकलवाया। जिसके बाद यातायात सामन्य हो सका। इस दौरान लोगों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। बतादें कि यातायात पुलिस की निश्क्रियता से नगर के मुख्य मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है।

Jhansidarshan.in

You missed