• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वित्तीय वर्ष 2024-25 में झाँसी मंडल के कार्मिक विभाग की सराहनीय उपलब्धियाँ

ByNeeraj sahu

Apr 16, 2025

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान झाँसी मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा एवं मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अरुण सिंह तोमर के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य संपन्न किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत मंडल में 63 मामलों का निस्तारण करते हुए पात्र अभ्यर्थियों को सेवा में नियुक्त किया गया, जिससे दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक राहत मिली। यह कार्य न केवल मानवीय संवेदनाओं को सम्मान देने वाला रहा, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।
इसी अवधि में पदोन्नति एवं चयन प्रक्रियाओं में भी प्रभावी कदम उठाए गए। चयन प्रक्रिया के तहत 12 प्रकार के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई। इसमें विभागीय परीक्षा के बाद कुल 115 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्तरों पर कुल 1071 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। इसके तहत 688 को उपयुक्तता (Suitability) के आधार पर तथा 383 को ट्रेड टेस्ट (Trade Test) के माध्यम से पदोन्नति दी गई। समग्र रूप से पदोन्नति प्रक्रियाओं में उपयुक्तता के 67 और ट्रेड टेस्ट के 40 प्रकरण सम्मिलित रहे। कार्मिक विभाग की इस पहल ने न केवल कर्मचारियों के मनोबल को सुदृढ़ किया है, बल्कि मंडल के कार्य निष्पादन में भी सकारात्मक योगदान दिया है।

Jhansidarshan.in