• Sat. Apr 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पर्यटन विभाग द्वारा जनपद झाँसी की 03 परियोजनाएं स्वीकृत

ByNeeraj sahu

Apr 15, 2025
पर्यटन विभाग द्वारा जनपद झाँसी की 03 परियोजनाएं स्वीकृत
उक्त परियोजनाओं के पूर्ण होने पर जनपद में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ-साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी
          झांसी: प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने के उद्देश्य से उन्हें पर्यटक सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग द्वारा जनपद झाँसी में 03 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ-साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी।
         क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी ने बताया कि जनपद झाँसी में पर्यटन विभाग की वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजनान्तर्गत 03 परियोजनाएं स्वीकृत हुई है, जिसके अन्तर्गत मा० विधायक श्री रवि शर्मा जी के विधानसभा क्षेत्र सदर झाँसी के नरसिंह राव टौरिया स्थित श्री श्री 1008 राधाकृष्ण एवं मनकामेश्वर का पर्यटन विकास कार्य, जिसकी स्वीकृत धनराशि-75.48 लाख है और इस कार्य को कार्यदायी संस्था उ०प्र० पर्यटन विकास निगम लि० द्वारा किया जाएगा। इसके प्रस्तावित कार्य के अन्तर्गत यात्री शेड, एल०ई०डी० सोलर लाईट, प्रसाधन, साईनेज, डस्टबिन, स्टोन बेंचेस आदि सम्मिलित हैं।
         इसके साथ ही विधायक रवि शर्मा जी के विधानसभा क्षेत्र झाँसी सदर स्थित उपाली राजगढ़ बुद्ध बिहार का पर्यटन विकास कार्य, जिसकी स्वीकृत धनराशि-73.00 लाख है। इस कार्य को कार्यदायी संस्था उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम लि० द्वारा किया जाएगा। इसके प्रस्तावित कार्य के अन्तर्गत विपश्ना हॉल, स्टोन बेंचेस, प्रसाधन, साईनेज, डस्टबिन, सोलर लाईट आदि सम्मिलित हैं।
         इसी क्रम में मा० विधायक जवाहर लाल राजपूत जी के विधानसभा क्षेत्र गरौठा के ग्राम गुढ़ा में धसान नदी पर तपोभूमि विश्वामित्र की जन्मस्थली के पर्यटन विकास कार्य, जिसकी स्वीकृत धनराशि-80.84 लाख है। इस कार्य को कार्यदायी संस्था उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम लि० द्वारा किया जाएगा। इसके प्रस्तावित कार्य के अन्तर्गत यात्री शेड, इन्टरलॉकिंग, एल०ई०डी० सोलर लाईट, प्रसाधन, साईनेज, डस्टबिन, स्टोन बेंचेस आदि सम्मिलित हैं।
        उन्होने बताया कि उक्त परियोजनाओं के पूर्ण होने पर जनपद में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ-साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी।
Jhansidarshan.in