• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दिगम्बर जैन मुनि विलोकसागर जी महाराज एवं विबोधसागर जी महाराज झांसी आयेंगे

ByNeeraj sahu

Dec 29, 2024

* दिगम्बर जैन मुनि विलोकसागर जी महाराज एवं विबोधसागर जी महाराज झांसी आयेंगे
* धरती के देवता, निर्ग्रन्थ तपोधन के आगमन की खबर से हर्षित हुई जैन समाज
* चिरगांव पहुंचकर जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने झांसी आगमन हेतू किया श्रीफल भेंट
* नववर्ष 2025 के शुभारंभ में नगर प्रवेश के मिले संकेत

झांसी: वीरभूमि झांसी महानगर में नववर्ष 2025 के शुभारंभ के अवसर पर दिगम्बर जैन मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज का पदार्पण होने जा रहा है। धरती के देवता, निर्ग्रन्थ तपोधन की नगर आगमन की खबर सुनकर जैन समाज हर्षित हैं। चिरगांव पहुंचकर जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुनिश्री के चरणों का पाद प्रक्षालन कर श्रीफल भेंट कर झांसी आगमन हेतू आग्रह किया। पूज्य मुनिश्री ने आशीर्वाद देते हुए नव वर्ष के शुभारंभ में नगर प्रवेश के संकेत दिए। प्रतिनिधि मंडल में पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा झांसी के अध्यक्ष दिनेश जैन डीके, वरिष्ठ समाजसेवी अरविन्द जैन कामरेड, संजीव जैन चिरगांव, युवा समाजसेवी सौरभ जैन सर्वज्ञ, श्रीमति पूनम जैन शामिल रहें। दिगम्बर जैन समाज चिरगांव के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल का तिलक माल्यार्पण कर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जैन समाज के प्रवक्ता सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि संभवतः गुरुवार 02 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे पूज्य मुनि विलोकसागर जी महाराज का संघ सहित चिरगांव नगर से श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र विशुद्धोदय तीर्थ प्यावल जी के लिए पदविहार करेगें! जहां शुक्रवार, 03 जनवरी 2025 को पूज्य मुनिसंघ के सानिध्य में श्रीजी का महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न होगी तत्पश्चात आहारचर्या सम्पन्न होगी। दोपहर में सामयिक ध्यान पश्चात झांसी की ओर पदविहार होगा! रात्रि विश्राम झांसी-प्यावलजी के मध्य में होगा! शनिवार 4 जनवरी 2025 को वीरभूमि झांसी महानगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा।

Jhansidarshan.in