भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से खुश है सभी – अनुराग शर्मा
ललितपुर के ग्रामों में एकतरफा दिखा भाजपा के पक्ष में माहौल
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी, सांसद अनुराग शर्मा ने ललितपुर के ग्राम दावनी, जीरौन, ऐरा, आलापुर तिगड़ा और जाखलौन आदि ग्रामों में जोरदार जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान उन्होने कहा कि आज का दौर भाजपा का है। भाजपा की नीतियां देश और समाज हित में दुनियाभर में लोकप्रिय है। समाज का सभी वर्ग भाजपा के साथ है। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से व्यापारी, किसान, महिलायें, युवा, बुर्जुग सभी खुश है। ग्राम दावनी, जीरौन, ऐरा, आलापुर तिगड़ा और जाखलौन में जनसंपर्क के दौरान लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। भाजपा के पक्ष में लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। पीएम श्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी जिंदाबाद के नारे से पूरा ललितपुर गुंजायमान हो उठा। गावों में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी श्री शर्मा का फूल-मालाओं से लाद कर खूब स्वागत किया। गांव वाले फूल बरसाकर अपने लोकप्रिय सांसद और भाजपा प्रत्याशी अनुराग का स्वागत कर रहे थे। भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी भाजपा के लिये वोट करने का आह्वान सभी से करते दिखे। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, लोकसभा सह संयोजक प्रदीप चौबे, वर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, विधानसभा संयोजक गंधर्व सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, सुरेश कोंते,पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम बिहारी कौशिक, शीतल लोधी, अनुरागेन्द्र सिंह बुन्देला, कल्लू लोधी, रवींद्र पाठक,हरिराम लोधी, दिग्गी राजा बूचा,जितेंद्र कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, जितेंद्र रिछारिया, तिलक सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।