स्कूल चलो अभियान रैली में बच्चों ने कहा पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उमर हमारी
पूंछ सेसा के ग्राम कनैछा में
स्कूल चलो अभियान रैली में बच्चों ने कहा पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उमर हमारी
ग्राम कनैछा। प्राध्मिक विद्यालयों कनैछा में भी नए सत्र के शुभारंभ को लेकर इन दिनों स्कूल चलो अभियान रैली निकाली जा रही है। जिसके क्रम में मोठ विकास खण्ड अंतर्गत प्राध्मिक विद्यालय कनैछा के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों को जागरुक किया गया। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर पूरे गांव में हर गली गली में निकाली गई। इस दौरान बच्चे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर हम जाएंगे। एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा। पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उमर हमारी। बच्चे मांगे प्यार दो शिक्षा का अधिकार दो सहित कई नारों से लोगों को जागरुक करते नजर आए। इस जागरूकता रैली अभियान में छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापिका श्रीमती साधना देवी,सहायक अध्यापिका श्रीमती संध्या निरंजन, सहायक अध्यापिका श्रीमती सुनिति पटेल, शिक्षा मित्र प्रसून कुमार शर्मा, सहित कई उपस्थित रहे।
रिपोर्ट दयाशंकर साहू पूछ