गणेश उत्सव एवं मोहर्रम की कशमकश का सद्भावना शांति बैठक मे हुआ हल:रिपोर्ट-विनोद साहू
झाँसी l बरूआसागर l गणेश उत्सव और मोहर्रम को लेकर आज मंगलवार को उप जिलाधिकारी अनुनय झा एवं सी ओ टहरौली वीके तिवारी की अध्यक्षता मैं थाना प्रांगण में हुई बैठक l
आपको बताते चलें कि 21 सितंबर को गणेश उत्सव , मोहर्रम एक साथ होंगे इस दिन बरूआसागर नगर भ्रमण होते हुए चौक बाजार में मोहर्रम के ताजिया ,गु्र्रक आते है और अपना अखाडा जौहर दिखाते है उसी क्रम मे गणेश उत्सव के उपलक्ष में, जल बिहार के लिए समस्त मंदिरों के विमानों एवं ,प्रतिमाओ का चौक बाजार आगमन होता है एवं वहीं पर सभी विमानों को एक साथ रखा जाता है और सभी विमानो की महाआरती कार्यक्रम होता है l
जहां पर नगर के समस्त नगरवासी विमानों की आरती एवं पूजा अर्चना करते हैं यहीं से सभी एक साथ नगर के तालाब में जल विहार के लिए प्रस्थान करते हैं l
दोनो त्यौहार एक साथ होने की वजह से एवं मार्ग एक ही होने के कारण दोनों समुदाय के लोगों की एक साथ सद्भावना शांति की बैठक नगर के थाना प्रांगण मे गणमान्य लोगो, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार बंधुओं के साथ आयोजित की गई l
जिसमें उप जिला अधिकारी अनुनय झा ने दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की एवं दोनों पक्षों की बात सुनी सभी ने अपने-अपने मत रखे दोनो पक्ष की बात सुनी दोनो कार्यक्रमो का समय एक होने के कारण उप जिलाधिकारी ने सभी से आपस में समय निर्धारित करने की अपील की और कहा कि आप सभी सामंजस्य बना कर समय परिवर्तन करके एक सौहार्द की मिसाल कायम करे ताकि देश में एकता का अच्छा संदेश जा सके दोनों पक्षों ने आपस में विचार विमर्श कर एक पक्ष ने कहा कि हम वर्षों से चली आ रही अपनी परंपरा को अपने भाई बंधुओं के गणेशोत्सव को देखते हुए इस वर्ष समय में परिवर्तन करके जल्दी ही अपना कार्यक्रम पूरा कर लेंने की बात कही वही द्वितीय पक्ष ने प्रथम पक्ष की बात का पूरा सम्मान करते हुए कहा कि हम भी आपके साथ साथ पूर्ण सहयोग और सद्भावना के साथ त्यौहार मनाएंगे एवं हम भी आपके साथ समय में परिवर्तन करने के लिए तैयार हैं l
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी महोदय ने दोनों पक्षों के इस निर्णय को बहुत ही सराहनीय कार्य बताया और सभी से एक साथ शांति एवं सद्भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की और कहा कि इस सद्भावना शांतिपूर्ण त्यौहार में , प्रदेश सरकार उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डी जे पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा l
अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी किसी भी तरह की आराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा एवं कडी करावाई अमल मे लाई जायेगी l
इसी क्रम में सीओ टहरौली ने कहा है कि त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए पूर्ण रूप से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कायम रहेगी l
शांति बैठक मे थाना प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह, एस एस आई राजीव वैश, एस आई उदयवीर सिंह, एस आई सुरेश कुमार एवं विधुत विभाग जेई एे के सैन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा ,पार्षदगण, संदीप जैन , मृदुल तिवारी, अमर सिंह कुशवाहा , टीटू सरदार, अब्दुल अजीज राईन , मुकतार बेतवा फोटो स्टुडियो समस्त थाना स्टाप नगर के जनप्रतिनिधि व्यापारी ,गणमान्य लोग आदि उपस्थित हुए l