झाँसी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झाँसी भृमण आगामी 17 सितंबर को प्रस्तावित है | जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है |
जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने आज विकास भवन में सीएम के प्रस्तावित भृमण की तैयारियों की समीक्षा की | इस दौरान डीएम ने समस्त अधिकारियों को किसी भी हालात में मुख्यालय ना छोड़ने का आदेश दिया | उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि यदि किसी भी अधिकारी का फ़ोन बंद मिला या रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी | डीएम ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड, नगर निगम सभागार तथा सभा हेतु जीआईसी का निरिक्षण किया | उन्होंने जीआईसी मैदान में एक वीआईपी तथा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग मंच बनाने के निर्देश दिए | डीएम ने बताया कि सीएम द्वारा बड़ागांव विकासखंड के ग्राम केशवपुर को ओडीएफ घोषित किया गया | जिसके निरिक्षण के लिए अधिकारी अभी से अपनी तैयारियां पूर्ण कर ले |
भृमण के दौरान एसएसपी, सीडीओ निखिल फुंडे, एसडीएम अनुनय झा सहित लोकनिर्माण विभाग, जल निगम, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू