• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मुलायम सिंह का समाजवादी आंदोलन अपने उद्देश्य से भटक गया-दीपमाला:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | अभी हाल ही में सपा के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया है | जिसमे झाँसी से भी कई सपा कार्यकर्ता उनके समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा में शामिल हुए | झाँसी की कुछ बड़ी हस्तियां भी सपा छोड़ सेक्यूलर मोर्चा में शामिल हुई थी |
सपा छोड़ समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा में शामिल हुई दीपमाला कुशवाहा ने आज पत्रकारवार्ता के दौरान मुलायम सिंह के समाजवादी आंदोलन से अलग होकर शिवपाल द्वारा समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठित होना समाजवादी आंदोलन का अपने उद्देश्य से भटकना बताया | दीपमाला कुशवाहा ने बताया कि समाजवादी आंदोलन अब सिर्फ फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सअप आदि शोशल साइट्स पर ही सिमट कर रह गया है | उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे बुंदेलखंड में सेक्यूलर मोर्चा का विस्तार किया जाएगा |
इस दौरान वीरेंद्र सिंह यादव, सतेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

 

Jhansidarshan.in