ललितपुर,शमशाद की मौत पर मचा हंगामा-मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों और आमजन ने लगाया जाम:रि.शिब्बू राठौर
मृतक के परिजनों का है आरोप शमशाद की मौत के दोषी है ,कोतवाल,जेलर और एक पुलिस कर्मी जिस पर हो कार्रवाई–
ललितपुर–नगर के जेल चौहारे के निकट व्याना नाले के पास स्थित अम्बेडकर पार्क के पास रात्रि लगभग 7बजे से एक समुदाय के सैकड़ों लोगों का हुजूम पुलिस वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन कर रहे। पुलिस को पहले से सूचना होने से कि कुछ घटनाक्रम हो सकता है अत: पुलिस अधीक्षक ने निदेशन में अपर पुलिस अधीक्षक और पीएससी तथा फोसॅ पहुंचा और अपनी अपनी पोजीशन पर तैनात रहा तो वहीं दूसरी ओर आंदोलन कारी जैम लगाकर विरोध करते हुए मृतक ४०बषीय शामशाद पुत्र सुल्तान निवासी बडा़पुरा ललितपुर की मौत के न्यायसंगत कायॅवाही मांग कर रहे थे l क्योंकि उनका कहना था कि शामशाद की मौत जेल में हुये बे बजह के उत्पीड़न और मानसिक यातनाओं के साथ तथा ललितपुर कोतवाली पुलिस एवं क्राइमटीम के एक पुलिस कर्मी के संगीन मामलों में फंसकर जेल भेजने का आरोप लगाया और पुलिस को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया गया और उन्होंने आंदोलन जारी रखा l चूंकि मुस्लिम समुदाय के मुखिया के भाई और जाने-माने समाज के जिम्मेदारों ने मृतक के परिजनों को पूरी कोशिश के साथ समझा गया लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा था और आंदोलनकारी की मांग की जा रही थी कि ललितपुर कोतवाल, जेलर तथा पुलिस कर्मी को तुरन्त हटाया जाये तभी हम सभी मृतक शामशाद की मिट्टी को दफनाने जायेगे देर रात्रि तक हंगामा चलता रहा और पुलिस प्राशासन अपना पूरा प्रयास कर रहे l लेकिन पुलिस प्राशासन को सफलता मिली उन्होंने मृतक के परिजनों को विश्वास दिलाया और कि हम पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी और मृतक परिजनों को बुलाया जायेगा तथा पूरी सुनवाई होगी।तब जाकर भीड़ काबू हुई और मृतक शामशाद को उसके घर बडा़पुरा ले जाया गया दूसरी ओर मृतक शामशाद के परिजनों का हाल बुरा था उनके पिता और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी।
neeraj