झाँसी। स्पंदन के तत्वाधान में आज किसान समृद्धि विद्यापीठ बमेर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के वीसी वी के सहगल उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के दौरान बीयू के अध्यापकों सहित वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्रों ने वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। इस दौरान अमरुद, आंवला, कटहल, नीम सहित सैकड़ों उपयोगी वृक्ष लगाये गए।
इस अवसर पर अत्रिमुनि आश्रम के महंत बाबा घनश्याम पुरी, बीयू प्रोफेसर डॉ बलबीर सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ रविंद्र निरंजन, पूनम मेहरोत्रा, शशिकांत राजपूत, रामनिवास झां, अजय, सुनील, रजत, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-=आयुष साहू