• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सकरार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर:रिपोर्ट-=अंकित साहू सकरार

झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना सकरार पुलिस द्वारा एक शातिर वाहन चोर को चोरी की दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सकरार पुलिस की टीम रोजाना की भांति गस्त पर थी। इसी दौरान अड़जार तिराहे पर तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देख कर मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो अशोक कुमार पुत्र दयाल निवासी मगरपुर को पकड़ लिया गया और अन्य दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। भागे हुए बदमाशों के बारे मै पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक सोबरन सिंह यादव पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम लड़ीरा थाना सेंदरी जिला टीकमगढ़ एवं राजेन्द्र सिंह धीमर पुत्र छत्री धीमर निवासी ग्राम देवरी थाना टेहरका जिला टीकमगढ़ के हैं। बरामद हुई गाड़ियों में हीरो कम्पनी की h f डीलक्स एवं स्पलेंडर गाड़ी है। बरामद मोटरसाइकिल मै से एक H F डीलक्स थाना कोतवाली झांसी से माह अप्रैल मैं चोरी की गई थी । अन्य दूसरी मोटरसाइकिल मऊरानीपुर से दिनांक 26/7/18 को चोरी की गई थी जिस के संबंध में थाना कोतवाली झांसी मऊरानीपुर में चोरी का मामला दर्ज है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना सकरार उपनिरीक्षक रवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक निरंजन सिंह, कॉन्स्टेबल 740 अमित पाल , 1539 अमित पाल ,498 संजय सिंह शामिल रहे।
सकरार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की है।

Jhansidarshan.in