• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रभारी मंत्री की समीक्षा के बाद चली थानेदारों की तबादला एक्सप्रेस, जितेंद्र चंदेल को नबाबाद का प्रभार:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। जनपद में कानून व्यवस्था की चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक बार फिर देर रात एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी। अभी हाल ही में जनपद के प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन में पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों, थानेदारों के साथ कानून समीक्षा की थी। जिसमे प्रभारी मंत्री ने लगातार शिकायत मिल रही थानेदारों को अपनी कार्यशैली में बदलाब लाने की हिदायत दी थी। वहीं प्रभारी मंत्री को नबाबाद प्रभारी सन्तप्रकाश के खिलाक भी कई शिकायत मिली थी।
आज देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सिटी सर्किट सहित देहात क्षेत्रों के थानेदारों के प्रभार में बदलाब किया है। एसएसपी ने सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल को नबाबाद थाना प्रभारी, गगन गौड़ को सदर थाना पर प्रभारी, स्वतंत्र देव सिंह को चिरगांव थाना प्रभारी, शिवप्रसाद को गरौठा थाना प्रभारी, सत्यपाल सिंह को बबीना, सन्तप्रकाश को मोठ, सुनील कुमार को शाहजहांपुर थाना प्रभारी बनाया है। तो वहीं बबीना थानेदार आलोक सक्सेना को आरटीसी आंतरिक विषय का कार्यभार सौंपा गया है।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in