किले का यह प्राचीन गेट अब संकट में इसके ऊपर लगा पेड़ बन सकता है मुसीबत,विनोद सब्बरवाल
झांसी l निरंतर हो रही झमाझम बारिश और लगातार कमजोर मकान पूरे जनपद में धड़ाधड़ गिर रहे हैं और इनकी संख्या अब दर्जनों में नहीं सैकड़ों में हो गई है l ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां पुराने मकान गिरे ना हो l ऐसा ही एक मामला झांसी के समाजसेवी विनोद सब्बरवाल ने बताया कि शहर के प्राचीन झांसी के किले को जोड़ने वाली एक दीवार का परकोटा मुख्य गेट सागर गेट है l यह गेट कमजोर हो रहा है गेट के पास एक शंकर जी की विशाल प्रतिमा है l उसके ऊपर एक पेड़ बहुत बड़ा हो चुका है l जिसकी दीवार में इसकी जड़ें फेल गई है जिसके कारण अंदर दीवारें कमजोर हो गई हैं l क्योंकि जड़ों ने अपना घर बना लिया है और अब यह आने जाने वाले लोगों के लिए खतरा हो गया है अतः शासन का ध्यान आकर्षित कराया जाए और इसकी मरम्मत कराई जाए नहीं तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है ।