• Sat. May 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जनपद के राजस्व, फौजदारी और दीवानी न्यायालयों के समय में परिवर्तन

ByNeeraj sahu

May 2, 2026
जनपद के राजस्व, फौजदारी और दीवानी न्यायालयों के समय में परिवर्तन*
————————-
       झांसी: जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया है कि वर्तमान समय में गर्मी व लू की तीव्रता के दृष्टिगत दिनांक 01 मई से 30 जून 2026 तक जनपद के माल, फौजदारी और दीवानी न्यायालयों का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक निर्धारित किया गया है।
       जिलाधिकारी ने बताया है कि मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं मा० जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिलाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ समस्त न्यायालयों एवं राजस्व अभिलेखागार, कलैक्ट्रेट, झॉसी का कार्य समय दिनांक 01 मई से 30 जून 2026 तक की अवधि में प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक का समय निर्धारित किया जाता है, जिसमें टी ब्रेक/लंच/रेसिस प्रातः 10.30 बजे से 11 बजे तक का होगा।
         यह आदेश जिलाधिकारी कार्यालय एवं उससे सम्बद्ध कार्यालयों/कोषागार/उपकोषागारों तथा उप निबंधक कार्यालयों पर लागू नही होगा एवं उनका कार्य समय यथावत प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक ही रहेगा।
Jhansidarshan.in