• Fri. Mar 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बहादुर मैरिज गार्डन में नवम दिवस पर रामकथा एवं कन्या विवाह का भव्य आयोजन, डॉ. संदीप सरावगी ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

ByNeeraj sahu

Mar 27, 2026

बहादुर मैरिज गार्डन में नवम दिवस पर रामकथा एवं कन्या विवाह का भव्य आयोजन, डॉ. संदीप सरावगी ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

झाँसी। बहादुर मैरिज गार्डन में आयोजित श्रीराम कथा सप्ताह के नवम दिवस पर धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में रामकथा के साथ-साथ सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और भावुक बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम के आदर्श जीवन हमें मर्यादा, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। कन्या विवाह जैसे पुनीत कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनते हैं।
कार्यक्रम में दीपक संग निशा एवं राहुल संग अंजलि का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश गौर ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उपाध्यक्ष एवं मंच संचालक आनंद सोनी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। प्रचार-प्रसार मंत्री श्यामली सिंह, मंच संयोजक महेश वर्मा एवं सचिव पंकज सविता सहित समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामकथा का रसपान करते हुए धार्मिक माहौल का आनंद लिया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।

Jhansidarshan.in