मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षित एवं सुदृढ़ रेल अवसंरचना के विकास की दिशा में झांसी मंडल द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झांसी–कानपुर सेक्शन के अंतर्गत नंदखास–चिरगांव अप लाइन पर स्थित स्टोन स्लैब ब्रिज संख्या 1165/1 को सफलतापूर्वक आधुनिक आरसीसी बॉक्स (2.0 x 2.0 मीटर) से प्रतिस्थापित किया गया।
यह कार्य सुनियोजित तरीके से निर्धारित ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के दौरान संपन्न किया गया। इसके लिए प्रातः 04:50 बजे से 09:20 बजे तक कुल 4.5 घंटे का ब्लॉक लिया गया। कार्य के दौरान पुरानी संरचना को हटाने में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण ब्लॉक को 09:55 बजे क्लियर किया गया। इसके बावजूद पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं कुशलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
इस प्रतिस्थापन कार्य से रेल ट्रैक की मजबूती, जल निकासी क्षमता तथा दीर्घकालिक संरचनात्मक सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। आधुनिक आरसीसी बॉक्स संरचना न केवल अधिक टिकाऊ है, बल्कि यह उच्च भार वहन क्षमता के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप भी है।
झांसी। दिनांक 19 मार्च 2026 को पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज, झांसी द्वारा मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के रेलवे चिकित्सकों एवं समस्त ऑपरेशन थियेटर (ओ.टी.) स्टाफ को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में अस्पताल द्वारा किए जा रहे जटिल ऑपरेशनों तथा चिकित्सा सुविधाओं में हुए उल्लेखनीय सुधारों की सराहना की। पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव श्री आर.के. बिलगैया सहित अन्य सदस्यों—पी.के. श्रीवास्तव, भटनागर, आर.के. शुक्ला, मुन्नु खान एवं श्री शेखीराम—ने अस्पताल की सेवाओं को सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनिता तिर्की, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी/सर्जन डॉ. सिद्धार्थ केशरवानी, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी/अर्थोपेडिक सर्जन डॉ. योगेश कुशवाहा सहित ओ.टी. मैट्रन श्रीमती ई. ब्राइटन, श्री मुकेश यादव, श्री श्योराज, मनोज, ड्रेसर दशरत, माथुर, मो. सलीम एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री पी.के. अवस्थी को सम्मानित किया गया।
रद्दीकारण
1. गाड़ी संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमो दिनांक 02.04.2026 से 13.05.2026 तक कुल 42 फेरों हेतु रद्द रहेगी I
2. गाड़ी संख्या 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमो दिनांक 02.04.2026 से 13.05.2026 तक कुल 42 फेरों हेतु रद्द रहेगी I
3. गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 02.04.2026 से 13.05.2026 तक कुल 42 फेरों हेतु रद्द रहेगी I
4. गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 02.04.2026 से 13.05.2026 तक कुल 42 फेरों हेतु रद्द रहेगी I
5.
आंशिक रद्दीकरण
1. गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी I अतः यह गाड़ी कानपुर से लखनऊ के मध्य दिनांक 07.04.26, 14.04.2026, 21.04.26, 28.04.26, 05.05.26, 12.05.26 को कुल 06 फेरे हेतु रद्द रहेगी I
2. गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ – पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन से ओरिजनेट होगी I अतः यह गाड़ी कानपुर से लखनऊ के मध्य दिनांक 08.04.26, 15.04.2026, 22.04.26, 29.04.26, 06.05.26, 13.05.26 को कुल 06 फेरे हेतु रद्द रहेगी I
3. गाड़ी संख्या 22121 लोकमान्य तिलक – लखनऊ ए सी सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी I अतः यह गाड़ी कानपुर से लखनऊ के मध्य दिनांक 04.04.26, 11.04.2026, 28.04.26, 25.04.26, 02.05.26, 09.05.26 को कुल 06 फेरे हेतु रद्द रहेगी I
4. गाड़ी संख्या 22122 लखनऊ –लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन से ओरिजनेट होगी I अतः यह गाड़ी कानपुर से लखनऊ के मध्य दिनांक 05.04.26, 12.04.2026, 19.04.26, 26.04.26, 03.05.26, 10.05.26 को कुल 06 फेरे हेतु रद्द रहेगी I
*रीशेड्यूलिंग/रेगुलेशन *
1. गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक – सीतापुर झाँसी मंडल में 90 मिनट विलाम्भित होगी
1. गाडी संख्या 19053 सूरत – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दिनांक: 03.04.26, 10.04.26, 17.04.26, 24.04.26, 01.05.26 , 08.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, दींन दयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र, हाजीपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया तथा छपरा स्टेशन पर नहीं जाएगी I
2. गाडी संख्या 09465 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ क्लोन स्पेशल दिनांक: 03.04.26, 10.04.26, 17.04.26, 24.04.26, 01.05.26 , 08.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, दींन दयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र, हाजीपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज तथा छपरा स्टेशन पर नहीं जाएगी I
3. गाडी संख्या 11079 लोकमान्य तिलक –गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 02.04.26, 9.04.26, 16.04.26, 23.04.26, 30.04.26, 07.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या केंट, अयोध्या, गोरखपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, बाराबंकी, जर्वाल रोड, कोलोनलगंज, गोंडा, बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, गैन्सारी, बढ़नी, सिद्धार्थ नगर तथा आनंद नगर स्टेशन पर नहीं जाएगी I
4. गाडी संख्या 15066 पनवेल –गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 01.04.26, 03.04.26, 06.04.26, 07.04.26, 08.04.26, 10.04.26, 11.04.26, 13.04.26, 14.04.26, 15.04.26, 17.04.26, 18.04.26, 20.04.26, 21.04.26, 22.04.26, 24.04.26, 25.04.26, 27.04.26, 28.04.26, 29.04.26, 01.05.26, 02.05.26, 04.05.26, 05.05.26, 06.05.26, 08.05.26, 09.05.26, 11.05.26, 12.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या केंट, अयोध्या, गोरखपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर तथा आनंद नगर स्टेशन पर नहीं जाएगी I
5. गाडी संख्या 15046 ओखा- गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 05.04.26, 12.04.26, 19.04.26, 26.04.26, 03.05.26, 10.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या, गोरखपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी ऐशबाग़, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा, स्टेशन पर नहीं जाएगी I
6. गाडी संख्या 22534 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 01.04.26, 08.04.26, 15.04.26, 22.04.26, 29.04.26, 06.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या केंट होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी उन्नाव जंक्शन, ऐशबाग़, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा, स्टेशन पर नहीं जाएगी I
7. गाडी संख्या 15024 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 02.04.26, 09.04.26, 16.04.26, 23.04.26, 30.04.26, 07.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ स्टेशन पर नहीं जाएगी I
8. गाडी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (CSMT) – गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 01.04.26, 08.04.26, 15.04.26, 22.04.26, 29.04.26, 06.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या, गोरखपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, गोंडा स्टेशन पर नहीं जाएगी I
9. गाडी संख्या 15030 पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 04.04.26, 11.04.26, 18.04.26, 25.04.26, , 02.05.26, 09.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या, गोरखपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, गोंडा स्टेशन पर नहीं जाएगी I
10. गाडी संख्या 12173 उद्योगनगरी एक्सप्रेस दिनांक: 05.04.26, 07.04.26, 12.04.26, 14.04.26, 19.04.26, 21.04.26, 26.04.26, 28.04.26, 03.05.26, 05.05.26, 10.05.26, 12.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, राए बरेली जंक्शन, अमेठी स्टेशन पर नहीं जाएगी I
11. गाडी संख्या 12143 लोकमान्य तिलक – सुल्तानपुर एक्सप्रेस दिनांक: 05.04.26, 12.04.26, 19.04.26, 26.04.26, 03.05.26, 10.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, सुल्तानपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, महाराजा बिजली पासी, मुसाफिर खाना स्टेशन पर नहीं जाएगी I
12. गाडी संख्या 12183 भोपाल – लखनऊ एक्स्प्रेस दिनांक: 03.04.26, 05.04.26, 07.04.26, 10.04.26, 12.04.26, 14.04.26, 19.04.26, 21.04.26, 24.04.26, 26.04.26, 28.04.26, 01.05.26, 03.05.26, 05.05.26, 08.05.26, 10.05.26, 12.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ जंक्शन, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़ होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, रायबरेली जंक्शन,जैस सिटी, अमेठी स्टेशन पर नहीं जाएगी I
झाँसी मंडल में BTC (लोको) झांसी में संरक्षा संवाद का आयोजन, सुरक्षित संचालन पर दिया गया विशेष जोर
झाँसी रेल मंडल के अंतर्गत BTC (लोको), झाँसी में दिनांक 19 मार्च 2026 को संरक्षा संवाद (Safety Seminar) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक विद्युत अभियंता/ऑपरेशन/झाँसी, अनिरुद्ध शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 13 लोको पायलट एवं 24 सहायक लोको पायलट सहित कुल 37 कर्मचारियों ने सहभागिता की।
संरक्षा संवाद के दौरान सुरक्षित ट्रेन संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सेमिनार में विशेष रूप से SPAD एवं SR वायलेशन से बचाव के संबंध में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के कर्तव्यों को विस्तार से समझाया गया। साथ ही प्रतिभागियों को रेड नोटिस 07 एवं 08/2026 के प्रावधानों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में कर्मचारियों को क्वालिटी रेस्ट के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया, जिससे वे सुरक्षित एवं सतर्क संचालन सुनिश्चित कर सकें। इसके अतिरिक्त लोको एवं लोड की स्थिरता (Load Stability) पर विस्तृत चर्चा की गई।
शंटिंग कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, मुख्यालय संचालन निर्देश संख्या 19, 20 एवं 21/2026, तथा माह के तकनीकी परिपत्र एवं सेफ्टी ड्राइव जैसे विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोको के हाई टेंशन, मशीन रूम एवं अंडर फ्रेम की गहन जांच तथा आग से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही फॉल्ट संख्या F0105P1, F0205P1 एवं F0305P1 के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इस संरक्षा संवाद के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार रेल संचालन हेतु प्रेरित किया गया। झाँसी मंडल द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
झाँसी रेल मंडल में हरित ऊर्जा से बड़ी बचत, डीजल खपत में उल्लेखनीय कमी
अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 11.11 करोड़ रुपये की बचत, ऊर्जा संरक्षण में झाँसी मंडल अग्रणी
झाँसी रेल मंडल लगातार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण को केंद्र में रखते हुए मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयास अब बड़े पैमाने पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माह में डीजल की खपत में आई कमी से 84,35,590 रुपये की उल्लेखनीय बचत दर्ज की गई है।
अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच मंडल ने डीजल उपयोग में सुधार और तकनीक आधारित प्रबंधन के माध्यम से कुल 11.11 करोड़ रुपये की बचत कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि केवल ईंधन की बचत नहीं, बल्कि ऊर्जा के स्वच्छ और वैकल्पिक स्रोतों, विशेष रूप से बिजली, के अधिकतम उपयोग का प्रभाव है। डीजल की खपत में कमी से खर्च में कमी तो आई ही है, साथ ही कार्बन उत्सर्जन में गिरावट आने से पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी मदद मिली है। ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम में यह कदम अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है।
फरवरी 2026 के दौरान मंडल द्वारा 485 KL HSD तेल का उपयोग किया गया, जबकि फरवरी 2025 में यह खपत 609 KL थी, जो कि 20.36% की बचत को दर्शाता है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि झाँसी रेल मंडल स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोको शटडाउन, प्रभावी प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के उपयोग से हाई स्पीड डीजल की खपत को लगातार कम किया जा रहा है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में ऊर्जा-संरक्षण के और बड़े परिणाम देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंडल ऊर्जा दक्षता, पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के विस्तार के लिए और अधिक तत्परता और गति से काम करता रहेगा। उनका कहना था कि लक्ष्य केवल रेलवे को पर्यावरण-अनुकूल बनाना ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना भी है।