65 फेसिलेटर के लिए आवेदन आमंत्रित*
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के दिशानिर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के मार्गदर्शन में उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में झांसी मंडल के 12 रेलवे स्टेशनों पर स्थापित 22 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन हेतु कुल 65 दिव्यांग फेसिलेटर (Facilitator) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस भर्ती की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें केवल दिव्यांगजन, विशेष रूप से गतिशील अक्षमता (Locomotor Disability) वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। इसके अंतर्गत सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी, उनके दिव्यांग परिवारजन तथा सामान्य जनता में से दिव्यांग अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। यह योजना दिव्यांगजनों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें रेलवे की यात्री सेवाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
उक्त 22 ATVM मशीनों का संचालन झांसी मंडल के निम्नलिखित 12 स्टेशनों पर किया जाएगा: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, महोबा, ललितपुर, डबरा, दतिया, उरई, खजुराहो एवं हरपालपुर। चयनित फेसिलेटर यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे तथा प्रत्येक टिकट पर उन्हें आकर्षक कमीशन भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें नियमित आय का अवसर प्राप्त होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रपत्र किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किसी भी बुकिंग कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन प्रपत्र भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
नोटिफिकेशन की तिथि से दिनांक 27 मार्च 2026 तक आवेदन प्रपत्र उपलब्ध रहेंगे।
झांसी मंडल की यह पहल समावेशी विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ यात्रियों को तेज, सरल एवं सुगम टिकटिंग सुविधा प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगी। मंडल प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों, विशेषकर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों एवं उनके दिव्यांग परिवारजनों से इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
आज दिनांक 20.03.2026 को बबीना रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक झाँसी के मार्गदर्शन एव वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी झाँसी के निर्देशन में संरक्षा सम्वाद का आयोजन किया गया I उक्त आयोजन में संरक्षा सलाहकार के साथ विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर एव उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ लगभग 80 कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेमीनार मे विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर द्वारा सुरक्षित एव संरक्षित रेल संचालन के सम्बंध में निम्न बिन्दुओं पर उपस्थित कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी गई
• संरक्षा सम्वाद मे उपस्थित कर्मचारियों को ब्रेक जाम होना, हाट एक्सल की पहचान, तथा उक्त परिस्थितियों में की जाने वालीं कार्यवाही की जानकारी दी गई I
• शंटिग के दौरान किसी भी प्रकार के शॉर्ट कट तरीके का प्रयोग न करने के विषय मे काउंसिल किया गया|
• लोड स्टेबिल करते समय की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी दी गई|
• रोलिंग डाउन से बचाव के उपाय की जानकारी दी गई|
• समपार फाटक से सम्बंधित सावधानियां तथा रख रखाव सम्बंधित जानकारी दी गई |
• कार्यस्थल की सुरक्षा की नियमानुसार जानकारी दी गई |
• CRO (कैटल रन ओवर) से बचाव के उपाय की जानकारी दी गई |
• विद्युतीकरत सेक्शन मे कार्य के दौरान ली जाने वाली सावधानी की जानकारी दी गई|
• पॉइंट्स एव क्रॉसिंग पर गाड़ी के अवपथन से बचाव के उपाय की जानकारी दी गई |
उक्त आयोजन का मूल उद्देश्य संरक्षा सर्वोपरि भावना पर बल देना रहा I
रेल प्रशासन द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि गोंडा-बुढ़वाल रेलखंड के गोंडा-कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग को समुचित रूप से प्रबंधित करने हेतु निम्नलिखित गाड़ियों के संचालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया था, उक्त परिवर्तन को restore /यथावत रखा जा रहा है।
*अतः निम्नलिखित गाडी अपने नियमित समयानुसार तथा मार्गानुसार संचालित होंगी I
रद्दीकरण
* गाडी संख्या 15030 गोरखपुर– पुणे एक्सप्रेस दिनांक: 21.03.2026 (यात्रा आरम्भ तिथि) को अपने नियमित समयानुसार संचालित होगी I
(4)
रेल प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय में निम्न अनुसार परिवर्तन किया जा रहा है, जो की दर्शायी गई तिथि से प्रभावी होगा :
1. दिनांक 23 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12622 नई दिल्ली – मद्रास एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 02:35 – 02:43 बजे के स्थान पर 02:30 – 02:38 बजे होगा I
2. दिनांक 23 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12533 गोमतीनगर-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 02:45 – 02:53 बजे के स्थान पर 02:40 – 02:48 बजे होगा I
3. दिनांक 25 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12782 निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 11:20 – 11:28 बजे के स्थान पर 11:15 – 11:23 बजे होगा I
4. दिनांक 26 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12646 निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 11:20 – 11:28 बजे के स्थान पर 11:15 – 11:23 बजे होगा I
5. दिनांक 27 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12804 निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 11:20 – 11:28 बजे के स्थान पर 11:15 – 11:23 बजे होगा I
6. दिनांक 28 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12148 निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 11:20 – 11:28 बजे के स्थान पर 11:15 – 11:23 बजे होगा I
7. दिनांक 29 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12644 निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम सेंट्रल एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 11:20 – 11:28 बजे के स्थान पर 11:15 – 11:23 बजे होगा I
8. दिनांक 27 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12804 निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 11:30 – 11:38 बजे के स्थान पर 11:25 – 11:33 बजे होगा I
9. दिनांक 27 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12708 निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 11:30 – 11:38 बजे के स्थान पर 11:25 – 11:33 बजे होगा I
10. दिनांक 26 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12652 निजामुद्दीन-मदुरई एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 11:30 – 11:38 बजे के स्थान पर 11:25 – 11:33 बजे होगा I
11. दिनांक 26 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12144 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 12:30 – 12:38 बजे के स्थान पर 12:25 – 12:33 बजे होगा I
12. दिनांक 28 मई 2026 से गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 12:30 – 12:38 बजे के स्थान पर 12:25 – 12:33 बजे होगा I
13. दिनांक 24 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12752 जम्मू तवी-नांदेड एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 22:50 – 22:58 बजे के स्थान पर 22:45 – 22:53 बजे होगा I
14. दिनांक 23 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12162 आगरा -लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 22:50 – 22:58 बजे के स्थान पर 22:45 – 22:53 बजे होगा I
15. दिनांक 29 मई 2026 से गाड़ी संख्या 22706 जम्मू तवी-तिरुपति एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 22:50 – 22:58 बजे के स्थान पर 22:45 – 22:53 बजे होगा I
16. दिनांक 23 मई 2026 से गाड़ी संख्या 12616 नई दिल्ली-मद्रास एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 23:00 – 23:08 बजे के स्थान पर 22:55 – 23:03 बजे होगा I
17. दिनांक 24 मई 2026 से गाड़ी संख्या 14621 नांदेड – फिरोजपुर एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 12:40-12:48 बजे के स्थान पर 12:35-12:43 बजे होगा I
18. दिनांक 24 मई 2026 से गाड़ी संख्या 16031 मद्रास –श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 13:30-13:38 बजे के स्थान पर 13:25-13:33 बजे होगा I
19. दिनांक 29 मई 2026 से गाड़ी संख्या 16317 कन्याकुमारी –श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 13:30-13:38 बजे के स्थान पर 13:25-13:33 बजे होगा I
20. दिनांक 25 मई 2026 से गाड़ी संख्या 16787 तिरुनेलवेली –श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 13:30-13:38 बजे के स्थान पर 13:25-13:33 बजे होगा I
21. दिनांक 26 मई 2026 से गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर –श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव समय अपने वर्तमान निर्धारित समय 13:30-13:38 बजे के स्थान पर 13:25-13:33 बजे होगा I
*रद्दीकारण*
1. गाड़ी संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमो दिनांक 02.04.2026 से 13.05.2026 तक कुल 42 फेरों हेतु रद्द रहेगी I
2. गाड़ी संख्या 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमो दिनांक 02.04.2026 से 13.05.2026 तक कुल 42 फेरों हेतु रद्द रहेगी I
3. गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 02.04.2026 से 13.05.2026 तक कुल 42 फेरों हेतु रद्द रहेगी I
4. गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 02.04.2026 से 13.05.2026 तक कुल 42 फेरों हेतु रद्द रहेगी I
5.
*आंशिक रद्दीकरण*
1. गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी I अतः यह गाड़ी कानपुर से लखनऊ के मध्य दिनांक 07.04.26, 14.04.2026, 21.04.26, 28.04.26, 05.05.26, 12.05.26 को कुल 06 फेरे हेतु रद्द रहेगी I
2. गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ – पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन से ओरिजनेट होगी I अतः यह गाड़ी कानपुर से लखनऊ के मध्य दिनांक 08.04.26, 15.04.2026, 22.04.26, 29.04.26, 06.05.26, 13.05.26 को कुल 06 फेरे हेतु रद्द रहेगी I
3. गाड़ी संख्या 22121 लोकमान्य तिलक – लखनऊ ए सी सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी I अतः यह गाड़ी कानपुर से लखनऊ के मध्य दिनांक 04.04.26, 11.04.2026, 28.04.26, 25.04.26, 02.05.26, 09.05.26 को कुल 06 फेरे हेतु रद्द रहेगी I
4. गाड़ी संख्या 22122 लखनऊ –लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन से ओरिजनेट होगी I अतः यह गाड़ी कानपुर से लखनऊ के मध्य दिनांक 05.04.26, 12.04.2026, 19.04.26, 26.04.26, 03.05.26, 10.05.26 को कुल 06 फेरे हेतु रद्द रहेगी I
*रीशेड्यूलिंग/रेगुलेशन *
1. गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक – सीतापुर झाँसी मंडल में 90 मिनट विलाम्भित होगी
*मार्ग परिवर्तन* :
1. गाडी संख्या 19053 सूरत – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दिनांक: 03.04.26, 10.04.26, 17.04.26, 24.04.26, 01.05.26 , 08.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, दींन दयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र, हाजीपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया तथा छपरा स्टेशन पर नहीं जाएगी I
2. गाडी संख्या 09465 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ क्लोन स्पेशल दिनांक: 03.04.26, 10.04.26, 17.04.26, 24.04.26, 01.05.26 , 08.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, दींन दयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र, हाजीपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज तथा छपरा स्टेशन पर नहीं जाएगी I
3. गाडी संख्या 11079 लोकमान्य तिलक –गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 02.04.26, 9.04.26, 16.04.26, 23.04.26, 30.04.26, 07.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या केंट, अयोध्या, गोरखपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, बाराबंकी, जर्वाल रोड, कोलोनलगंज, गोंडा, बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, गैन्सारी, बढ़नी, सिद्धार्थ नगर तथा आनंद नगर स्टेशन पर नहीं जाएगी I
4. गाडी संख्या 15066 पनवेल –गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक: 02.04.26, 9.04.26, 16.04.26, 23.04.26, 30.04.26, 07.05.26 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग कानपुर, प्रयागराज, मा बेक्ल्हा देवी प्रतापगढ़, अयोध्या केंट, अयोध्या, गोरखपुर होकर संचालित की जाएगी I इस दौरान यह गाडी लखनऊ, बाराबंकी, जर्वाल रोड, कोलोनलगंज, गोंडा, बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, गैन्सारी, बढ़नी, सिद्धार्थ नगर तथा आनंद नगर स्टेशन पर नहीं जाएगी I