
राष्ट्रीय राजमार्गों से सटे ढावों की जांच के आदेश
ढाबों पर अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन -2021 के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब का कारोबार रोकने हेतु छापामार कार्यवाही के निर्देश
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के निर्देशन पर आज प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा डेरा बम्हरौली थाना मोंठ एवं डेरा फरीदा थाना गुरसरांय में दबिश दी गई।दबिश के दौरान 2800 किग्रा लहन मौके पर नष्ट कर 400 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए थाना मोंठ व थाना गुरसरांय में 03 अभियोग पंजीकृत कराये गये।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, झाँसी द्वारा क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों के साथ झाँसी-कानपुर हाइवे पर अवैध शराब संबंधी संदिग्ध ढाबों, चोटीवाला रेस्टोरेंट, ड्राइवर ढाबा & रेस्टोरेंट, जगदीश ढाबा, न्यू कुन्दन ढाबा, प्रियंका मानसरोवर होटल, अपना ढाबा, प्रधान ढाबा, यमुना हिल्स एवं अशोक होटल की चेकिंग की व अवैध शराब की बिक्री ना होने पाये, के संबंध मे चेतावनी दी।
छापामारी के दौरान प्रेम नारायण आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार आबकारी निरीक्षक अमित कुमार आबकारी निरीक्षक व रोशनलाल आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे l