• Thu. Jul 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*देशहित में बड़ा फैसला! जालौन के सर्राफा कारोबारियों ने सरकार के साथ मिलाया हाथ, अब नहीं बिकेगा सीधे 24 कैरेट बुलियन सोना*

ByNeeraj sahu

May 18, 2026

*देशहित में बड़ा फैसला! जालौन के सर्राफा कारोबारियों ने सरकार के साथ मिलाया हाथ, अब नहीं बिकेगा सीधे 24 कैरेट बुलियन सोना*

 

जालौन जनपद में देशहित और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री की सोना एवं बुलियन खरीद को लेकर की गई अपील और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट सभागार में आज अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने की।

बैठक में राज्य कर विभाग, सर्राफा व्यापारियों, ज्वैलर्स एसोसिएशन, बुलियन कारोबारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रशासन ने व्यापारियों को वैश्विक परिस्थितियों और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि अत्यधिक सोने के आयात से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है, इसलिए सभी व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

बैठक के दौरान सर्राफा व्यापारियों ने देशहित में बड़ा भरोसा देते हुए सहमति जताई कि अब 24 कैरेट खरा सोना, बुलियन और गोल्ड बार सीधे ग्राहकों को बेचने को हतोत्साहित किया जाएगा। व्यापारियों ने लोगों को घर में रखी पुरानी ज्वैलरी को रिसाइकिल कर नई ज्वैलरी बनवाने के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया।

व्यापारियों ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार के साथ पूरी तरह खड़े हैं।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने शासन की अपील के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी IAS रिंकू सिंह राही, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, उपायुक्त अमित कुमार यादव, सहायक आयुक्त आशीष मिश्रा, ब्रजेश कुमार सरोज, राज्य कर अधिकारी सचिन आनंद, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता,आशीष अग्रवाल सहित कई जनपद जालौन के कई व्यापारी मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

📲9415924024,7007725321