• Thu. Jul 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, अंधेरे में हुआ घायलों का इलाज*

ByNeeraj sahu

May 1, 2026

*कोंच सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, अंधेरे में हुआ घायलों का इलाज*

 

जालौन जनपद के कोंच स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली बाधित होने के बावजूद अस्पताल में मौजूद गंभीर रूप से घायल मरीजों का उपचार अंधेरे में किया जाता रहा।

हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में जनरेटर जैसी वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद उसे समय पर चालू नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जैसे ही मीडिया मौके पर पहुंची, स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय हुए और जनरेटर चालू करने के लिए दौड़ते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मीडिया के कैमरे देखते ही अस्पताल स्टाफ की हलचल बढ़ गई, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या बिना दबाव के मरीजों को ऐसी ही लापरवाही झेलनी पड़ती है?

इसी दौरान डॉक्टरों ने एक गंभीर रूप से घायल मरीज की हालत नाजुक देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और बड़ी संख्या में परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

📲9415924024,7007725321