• Fri. Jul 3rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुईं सांसद डिम्पल यादव, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद*

ByNeeraj sahu

Mar 16, 2026

*सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुईं सांसद डिम्पल यादव, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद*

जालौन में Dimple Yadav कठेरिया समाज के चौथे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुईं और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शादी के मौसम में लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जबकि सरकार कमी से इनकार कर रही है।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, जमीन कब्जे और किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। साथ ही युवाओं की बेरोजगारी और नौकरियों की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि जब युवाओं को रोजगार ही नहीं मिलेगा तो आरक्षण का लाभ भी उन्हें कैसे मिल पाएगा।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321