• Fri. Jul 3rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे*

ByNeeraj sahu

Feb 16, 2026

जालौन में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

कोंच (जालौन)महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद जालौन सहित कोंच नगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा।

नगर स्थित रामकिशुन की प्राचीन बगिया में विराजमान भूतभावन भगवान आनंदेश्वर महादेव के मंदिर में पूरे शिव परिवार की भव्य आरती आयोजित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान आनंदेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन, कोंच नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करके प्रसाद ग्रहण कर प्रदेश व क्षेत्र की सुख-शांति भगवान आनंदेश्वर से की कामना की।

आरती के दौरान एडवोकेट राजकुमार गोयल, अनुराग गोयल, सचिन गोयल, विपिन गौरा समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भक्तिमय माहौल ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर जालौन…🖊️📹
📲7007725321