• Fri. Jul 3rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*घर से भागी हुई विवाहिता नहर के पास भटकती हुई सुनसान रास्ते में मिली: रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

*घर से भागी हुई विवाहिता नहर के पास भटकती हुई सुनसान रास्ते में मिली: रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

 

गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा में विवाहिता के ससुर ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि उसकी बहू 2/2/2020 को सुबह 4:00 बजे से गायब है।
जिसकी खोजबीन हम लोगों ने काफी की लेकिन वह नहीं मिली।
लेकिन आज दिनांक 3/2/2020 को वह लगभग 3:00 बजे दोपहर के आसपास गुरसराय गरौठा मार्ग पर नहर की पुलिया पर भटकती हुई मिल गयी।
वहीं विवाहिता के ससुर द्वारा बताया गया कि वह लोग लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। जिससे वह नहर के पास मिल गई जिसे लेकर वह कोतवाली आ गए।
वहीं विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी कोतवाली गरौठा आ गए जो विवाहिता को अपने साथ ले गए।
वही विवाहिता के मिल जाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली।