• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

161022मण्डल स्तरीय “भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया जाना है

ByNeeraj sahu

Oct 23, 2024

सप्तम आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर 2022 के उपलक्ष्य में “हर दिन हर घर आयुर्वेद” कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाँक 17.10.2022 को जनपद स्तरीय एवं दिनांक 18.10.2022 को मण्डल स्तरीय “भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया जाना है

झाँसी : क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, झाँसी डा० अरुणा शर्मा द्वारा बताया गया है कि आयुष विभाग द्वारा भगवान धन्वन्तरि के प्राकट्य दिवस के रूप में प्रतिवर्ष “राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” मनाया जाता है। जिसके उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा इस वर्ष दिनाँक 23.10.2022 को सप्तम् आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के तहत 12 सितम्बर 2022 से 23 अक्टूबर 2022 तक “हर दिन हर घर आयुर्वेद” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जनपद में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य पुनः दिनांक 17.10.2022 को विषय “मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता” पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता तीन चरणों में सम्पन्न होगी। जिसमें तीन विजेताओं को 5100 रू, 2100 रू एवं 1100 रू का आकर्षक पुरस्कार तथा 501 रू के दो सान्तवना पुरस्कार निर्धारित किये गए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन बुन्देलखण्ड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय, झाँसी के ऑडीटोरियम हॉल में किया जा रहा है। दिनांक 18.10-2022 को द्वितीय चरण में यह प्रतियोगिता मण्डल स्तर पर होगी तथा राज्य स्तरीय प्रयोगिता दिनांक 21.10 2022 को लखनऊ में आयोजित होगी जिसमें पुरस्कार 51000 रू0, 21000 रू0, 1100 रू0 तथा 5100 रु0 के 02 सान्तवना पुरस्कार निर्धारित किये गए हैं।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed