• Tue. Apr 7th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*हाड़ कंपा देने वाली भीषण सर्दी एवं तेज बर्फीली हवाओं से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित!!रिपोर्ट,कृष्ण कुमार!!*

*हाड़ कंपा देने वाली भीषण सर्दी एवं तेज बर्फीली हवाओं से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित!!रिपोर्ट,कृष्ण कुमार!!*

गरौठा झांसी।। सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सर्दी से बचने के लिए लोग बाग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है कभी धूप तो कभी कोहरा। इस समय हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से इंसानों के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल दिखाई दे रहे हैं लगभग एक सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है तथा घर में ही रहने को मजबूर कर दिया।
दिन की शुरुआत कोहरे के साथ ही बर्फीली सर्द हवाओं से गलन होने लगती है।
कोहरे की चादर के साथ ही लगातार पड़ रही भीषण सर्दी से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। कस्बा वासियों ने कस्बा में पढ़ रही भीषण हाड़ कंपा देने वाली ठंड में जगह-जगह अलाव जलवाए जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in